मुझे सर्दियों में घर के अंदर क्या पहनना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 16:26

कपड़ों के अलावा भी ऐसी कई चीजें होती हैं जो हमें ठंड से बचा सकती हैं। हम बता रहे हैं कि विंटर में आप कैसे ठंड के असर को कम कर सकते हैं। नीचे जानते हैं ऐसी ही 5 टिप्स :



टिप 1: कई लेयर में पहनें कपड़े
कई लोगों को लगता है कि केवल मोटे ऊनी कपड़े पहनने से ही ठंड के असर को कम किया जा सकता है। लेकिन यह गलत आइडिया है। सही तरीका यह है कि आप भले ही पतले कपड़े पहनें, लेकिन ज्यादा पहनें। इससे आपकी बॉडी के ऊपर कपड़ों की कई लेयर बन जाएगी। इससे ठंड ज्यादा रुकेगी।


टिप 2 : सिर को हमेशा ढंककर रखें
ठंड के दिनों में सिर ही ऐसा बॉडी पार्ट होता है जो खुला होता है। इससे बॉडी की गर्मी को सिर से बाहर निकलने का मौका मिल जाता है। इसलिए विंटर में सिर को हमेशा कवर करके रखना चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो हैट, कैप या मफलर या स्कार्फ का यूज कर सकते हैं। इनमें भी मफलर या स्कार्फ काफी प्रभावी होता है। इससे न केवल बाहर की ठंडी हवाओं से बचाव होगा, बल्कि शरीर की गर्मी को भी बचाकर रख सकेंगे।



टिप 3 : इंसुलेटेड जूते खरीदें
अगर आपके एरिया में ठंड ज्यादा पड़ती है तो आपको इंसुलेटेड जूते जरूर खरीदने चाहिए। इंसुलेटेड जूते वे होते हैं जिनमें कपड़े या फोम की ऐसी परत होती है जो बाहर की ठंड को बाहर ही रोक लेती है और अंदर की गर्मी को अंदर। पैरों में ठंड से आपकी पूरी बॉडी को ठंड लग सकती है। इंसुलेटेड जूतों से आप पैरों को ठंड से बचा सकेंगे।


टिप 4 : विंटर सॉक्स ही पहनें
ठंड के दिनों में पैरों को गर्म और ड्राय रखने के लिए विंटर सॉक्स पहनना बहुत जरूरी है। पतले ऊन से बने सॉक्स तो सबसे बेहतर होते ही हैं, लेकिन आप चाहें तो fleece socks का भी यूज कर सकते हैं। fleece socks आम तौर पर पॉलिस्टर से बने होते हैं जो पैरों को ड्राय और गर्म रखते हैं। आप एक से ज्यादा सॉक्स भी पहन सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इससे आपके पैरों का ब्लड सर्कुलेशन नहीं रुके।

टिप 5: स्लिपिंग के दौरान थर्मोकॉट पहनें
अगर मौसम ज्यादा ठंडा है तो सोते समय थर्मोकॉट पहना जा सकता है। थर्मोकॉट एक पतला गर्म कपड़ा होता है जिसमें ठंड रोकने की क्षमता होती है। इससे आपके कंबल के नीचे थर्मोकॉट की एक लेयर बन जाएगी और आपको ठंड नहीं लगेगी। सोते समय ऊनी कपड़े नहीं पहनें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info