मुझे प्रोटीन कहां से मिल सकता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 10:24

हाई प्रोटीन फूड: इन 5 चीजों में होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन (5 High-Protein Foods With More Protein Than Eggs)

1. चिकन

अगर आपको अंडे से एलर्जी है तो आप प्रोटीन के लिए चिकन खा सकते हैं. यह एक अफोर्डेबल, वर्सेटाइल और प्रोटीन से भरपूर आहार है. आधा कप पके हुए चिकन में 22 ग्राम प्रोटीन होती है, जो अंड़े से कहीं ज्यादा है. चिकन का स्वाद भी अच्छा होता है और यह कई चीजों के साथ बनाया भी जा सकता है.

2. कॉटेज चीज (पनीर)

कॉटेज चीज या पनीर एक और प्रोटीन से भरपूर आहार है. अंडा न खा पाने की स्थिति में आप पनीर को चुन सकते हैं. पनीर में प्रोटीन ज्यादा होता है और कैलोरी कम. इसके साथ ही यह आसानी से उपलब्ध होने वाला आहार भी है. प्रोटीन को अन्य सोर्स के मुताबिक यह सस्ता भी है. एक ओन्स चीज में 14 ग्राम प्रोटीन है, जो अंडे से ज्यादा है. ठीक ऐसा ही तोफू के साथ भी है. 4 ग्राम तोफू में 10 ग्राम प्रोटीन होता है.

3. चीज

चीज की सबसे पॉपुलर वैरायटी के चलते ही पित्जा को पूरी तरह से अनहेल्दी कह देना ठीक नहीं. एक ओन्स मॉजेरेला चीज में 6.5 ग्राम प्रोटीन होता है. यह चीज महज प्रोटीन में ही नहीं विटामिन डी, कैल्शियम और हेल्दी फेट से भरपूर होते हैं. यह चीज काफी देर तक आपको पेट भरा होने का अहसास कराती है, जिससे ज्यादा या ओवर इटिंग भी नहीं होती.

4. दालें

शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स है दालें. हर तरह की दाल और दलहन यानी राजमा, काले चले वगैरह इसके लिए काफी अच्छे हैं. एशियन स्टेपल प्रोटीन, आयरन और पोटेशियम से भरपूर होते हैं. इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि उबलने के बाद भी इनमें विटामिन सी बरकरार रहता है. दालों में एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से दिमाग को बचा कर रखते हैं. उबली दालों के आधे कम में 7.3 ग्राम प्रोटीन होता है. इसकी सबसे अच्छी बात यह है इनमें लो ग्लाइक्मिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है.

5. ब्रोकली

ब्रोकली में काफी पोषण होता है. यह विटामिन के, सी, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती हैं. अगर हम इसे दूसरी सब्जियों से तुलना करें तो इसमें प्रोटीन सबसे ज्यादा है. एक कप ब्रोकली में 3 ग्राम प्रोटीन होता है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info