मिसकैरेज के बाद ब्लीडिंग कितने दिनों तक होती है?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 16:30

मिसकैरेज के बाद ब्लीडिंग कितने समय तक रहती है?

मिसकैरेज के बाद गर्भाशय की भीतरी दीवार डैमेज हो जाती है जिसके कारण ब्लीडिंग और पेट में दर्द होता है। यह ब्लीडिंग लगभग 2 सप्ताह तक रहती है। मिसकैरेज के बाद ब्लीडिंग विभिन्न महिलाओं में अलग-अलग होती है। किसी-किसी महिला में यह अधिक गंभीर नहीं होती है पर इसके लक्षण सामान्य पीरियड्स जैसे ही होते हैं। इसके इन्फेक्शन को रोकने के लिए महिलाओं को अक्सर पैड का उपयोग करने की सलाह दी जाती है क्योंकि टेम्पोन ब्लीडिंग को रोकने के लिए उतने स्वच्छ नहीं होते हैं।

यदि आप एक घंटे में एक पैड बदलने की जरुरत पड़ती है तो आपको जल्द ही डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। हर घंटे पैड बदलने का अर्थ हैमरेज हो सकता है। गंभीर रूप से ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर इसके लिए सर्जरी या ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सलाह भी दे सकते हैं।

मिसकैरेज वाली ब्लीडिंग आमतौर पर 2 सप्ताह से ज्यादा तक नहीं रहती है। यदि आपको दो सप्ताह से अधिक दिनों तक ब्लीडिंग होती है तो आप तुरंत डॉक्टर की सहायता लें। दो सप्ताह से अधिक दिनों तक ब्लीडिंग होने का मतलब है कि मिसकैरेज अभी पूरा नहीं हुआ है और गर्भाशय में कोई टिश्यू रह गया है जिसे निकालने की जरूरत है। इस बारे में आपको डॉक्टर ही बता सकते हैं कि क्या मिसकैरेज पूरा नहीं हुआ है या इसे ठीक करने के लिए सर्जिकल प्रक्रिया की आवश्यकता है।

मिसकैरेज के बाद आपके पीरियड्स का सामान्य मासिक चक्र 3 से 5 सप्ताह में वापिस आ जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info