माँ का दूध बढ़ाने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 22nd Oct 2022 : 10:43

बेबी के लिए पूरा नहीं हो रहा दूध, तो नई मां को अपने आहार में शामिल करने चाहिए ये 5 फूड्स

बहुत सी महिलाओं का ब्रेस्ट मिल्क पर्याप्त मात्रा में उत्पादित नहीं हो पाता है और उनके बच्चे को भी पूर्ण रूप से आहार नहीं मिल पाता। क्या हो सकती है वजह और कैसे बढ़ाएं मिल्क।

ज्यादातर महिलाएं ये जानना चाहती हैं कि क्या ब्रेस्ट इंप्लांट के बाद वे स्तनपान करवा पाएंगी।

मां का दूध आपके बच्चे के लिए सबसे पहला और सर्वोत्तम आहार है। कुछ महिलाओं की ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बहुत ही कम होती है। जिसके कारण बच्चे की भूख मिट नहीं पाती। इसके साथ ही उन्हें पोस्ट डिलीवरी रिकवरी में भी बहुत सी समस्याएं आ सकती हैं। इसके लिए बहुत हद तक आपका आहार जिम्मेदार हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद आपका आहार संतुलित और पौष्टिक होना बहुत जरूरी है। विश्व स्तनपान सप्ताहके अवसर पर उन फूड्स के बारे में बात करते हैं जो दूध बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं।
25 फीसदी महिलाएं करती हैं इस समस्या का सामना

अपोलो क्रैडल रॉयल में सीनियर गायनोकोलॉजिस्ट डॉ गीता चंदा के मुताबिक मां की ब्रेस्ट में दूध न बनने की समस्या प्रसव के एक या आधा सप्ताह तक रह सकती है। इसका कारण कुछ मेडिकल कॉम्प्लिकेशन हो सकती हैं। यह भी देखने में आया है कि कम से कम 25% मां इस प्रकार का अनुभव करती हैं जब दूध प्रसव के 3 दिन या बाद भी नहीं बनता।


क्यों कम बनता है स्तनों में दूध
1 ग्लैंडुलर टिश्यू का अपर्याप्त होना :

कुछ महिलाओं की प्राकृतिक रूप से ही ऐसी ब्रेस्ट होती हैं, जिनमें मिल्क मेकिंग डक्ट की मात्रा बहुत कम होती है और वह अपने बच्चे के लिए पर्याप्त दूध नहीं बना पाती हैं।

मां में कम दूध उत्पन्न होने के कारण।
2 हार्मोन्स या एंडक्राइन से जुड़ी समस्याएं :

अगर आपको पीसीओएस जैसे या थायराइड, हाइपर टेंशन, डायबिटीज जैसी बीमारी हैं, तो आपके हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं। इन कारणों से न केवल आप कंसीव करने में परेशानियां फेस करती हैं, बल्कि आपको पर्याप्त दूध की मात्रा बना पाने में भी परेशानी होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info