मस्सा किस चीज से बनता है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:36

मस्से विषाणु संक्रमण से पैदा होते हैं। प्रायः 'मानव पेपिल्लोमैविरस' नामक विषाणु की कोई प्रजाति इसका कारण होती है। लगभग दस प्रकार के मस्से होते हैं। मस्से संक्रमण (छुआछूत) से हो सकते हैं और शरीर में वहाँ प्रवेश करते हैं जहाँ त्वचा कटी-फटी हो।

मस्सों के कई प्रकार की किस्मों की पहचान की गई है जो विभिन आकार, प्रभावित जगहों एवं साथ ही साथ मानव (ह्यूमन) पेपिलोमा वायरस के किस्म के शामिल होने के आधार पर तय किये जाते हैं। [2][3] इनमें शामिल हैं:

सामान्य मस्सा (वररुका वुलगरिस ): एक उठा हुआ मस्सा जो रूखे सतह जैसा होता है एवं हाथों पर यह सामान्य रूप से पाया जाता है। लेकिन शरीर पर यह कहीं भी विकसित हो सकता हैं। कभी कभी इसे पामर मस्सा या जूनियर मस्सा के नाम से जाना जाता है।

फ्लैट मस्सा (वररुका प्लाना): एक छोटी, चिकना चपटा मस्सा जो चमड़े के रंग का होता है एवं बड़ी संख्या में भी हो सकता है। सामान्यता यह चेहरे, गर्दन, हाथ, कलाई और घुटनों पर सबसे ज्यादा पाया जाता है।

फिलिफॉर्म या प्रांगुलित मस्सा: यह एक धागे या अंगुली की तरह होता है और विशेष रूप से पलकों और होठों के पास पाया जाता है।

जननांग मस्सा (वररुका अकुमिंटा ): एक प्रकार का मस्सा जो जननांग पर अमूमन पाया जाता है।

मोज़ेक मस्सा: यह सामान्यतः हाथ या पैर के तलवों पर होता है।

परिंगुअल मस्सा: एक फूलगोभी की तरह का मस्सा, सामान्यता नाखून के आसपास होता है।

प्लांटर मस्सा (वररुका , वररुका प्लान्टरीस)

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info