मस्तिष्क में रक्त परिसंचरण कैसे बढ़ाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 16:27

मस्तिष्क में रक्त संचार बढ़ाने के लिए कीजिए इन आसनों का अभ्यास, मिलेंगे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ:-

शीर्षासन योग का अभ्यास

मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में जिन योगासनों को सबसे प्रभावी और कारगर माना जाता है, शीर्षासन योग का अभ्यास उनमें से एक है। इस योग के लिए आपको विशेष अभ्यास की जरूरत होती है, इसलिए किसी विशेषज्ञ की सलाह पर ही इसे किया जाना चाहिए।

मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ तनाव दूर करने और फोकस बढ़ाने में इस योग को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस योग के अभ्यास से खोपड़ी में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे आंखों और बालों को स्वस्थ रखने में विशेष मदद मिल सकती है।

बालासन योग है फायदेमंद

बालासन योग या चाइल्ड पोज आपके सिर में रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने का सबसे कारगर अभ्यास हो सकता है। कमर, पेट, जांघ और रीढ़ के लिए भी इस अभ्यास के लाभ का जिक्र मिलता है। इस योग के अभ्यास से मस्तिष्क की कोशिकाएं स्वस्थ बनी रहती हैं जिससे कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। बालासन योग का नियमित अभ्यास करने वालों को मन की अशांति, चिंता और थकान जैसी समस्याएं कम होती हैं।अधोमुख

शवासन योग

अधोमुख शवासन योग को विशेषज्ञ स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभप्रद अभ्यास में से एक मानते हैं। मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने के साथ तनाव और चिंता को दूर करने, पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने, पीठ के निचले हिस्से में दर्द को कम करने और मांसपेशियों में अकड़न की दिक्कत से छुटकारा दिलाने में इस योग के अभ्यास के लाभ हो सकते हैं। अधोमुख शवासन योग का अभ्यास पूरे शरीर की मांसपेशियों की सक्रियता को बढ़ाने में काफी मददगार माना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info