मवाद निकलने का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 09:20

इन 8 कारणों से शरीर पर बन सकता है मवाद, जानें इसके लक्षण और बचाव

अगर पहले से ही पता हो कि शरीर में किन कारणों से मवाद बनता है तो समस्या से बचा सकता है। साथ ही इसके लक्षण और बचाव की जानकारी होनी भी जरूरी है।

शरीर में मवाद (Pus) तब बनता है जब शरीर किसी संक्रमण के खिलाफ लड़ रहा होता है। खासकर वह संक्रमण जो बैक्टीरिया के कारण हुआ हो। मवाद के अंदर नष्ट हुई कोशिकाएं, बैक्टीरिया और ऊतक मौजूद होते हैं। ऐसे में मवाद को छूना हानिकारक हो सकता है। बता दें कि मवाद शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। पीले, हरे और ब्राउन रंग का मवाद कभी-कभी बदबू के साथ साथ फोड़े का रूप भी ले लेता है। ऐसे में इससे बचाव जरूरी है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मवाद किन कारणों से बनता है। साथ ही हम लक्षण और बचाव भी जानते हैं।
शरीर में मवाद होने के लक्षण (Pus Symptoms in Hindi)

जब हमारा इम्यूनिटी सिस्टम किसी संक्रमण से लड़ता है तो शरीर में मवाद बनने लगता है। ऐसे में कुछ ऐसे लक्षण भी दिखाई देते हैं जो मवाद के साथ साथ नजर आते हैं। लक्षण निम्न प्रकार हैं-

1- सिर में दर्द होना।

2- थकान महसूस करना।

3- बुखार और ठंड लगना।

4- मवाद के आसपास सूजन महसूस करना।

5- त्वचा पर लालिमा का आ जाना।

6- मवाद से बदबू आना।

7- मवाद से द्रव रिसना।
मवाद यानी पस होने के कारण (Pus Causes in Hindi)

1- ध्यान दें कि जब शरीर के अंदर बैक्टीरिया घुस जाते हैं तो उनके द्वारा होने वाले संक्रमण मवाद पैदा कर सकते हैं। यह संक्रमण त्वचा में खरोच के कारण हो सकते हैं।

2- इसके अलावा छींक या खांसी की बूंदे जो हवा में धूमती हैं वे जब सांस लेने पर शरीर में प्रवेश करती हैं तब भी संक्रमण फैल सकता है।

3- इसके अलावा आसपास स्वच्छता ना होने पर भी में संक्रमण फैलता है।

ध्यान दें जो संक्रमण बैक्टीरिया से होते हैं और विषाक्त पदार्थ को पैदा करते हैं वे ऊतकों को नष्ट करते हैं, जिसके कारण मवाद बनता है। आमतौर पर मवाद आगे चलकर फोड़े का रूप ले लेता है। बता दें कि फोड़ा त्वचा की ऊपरी सतह या अंदर भी बन सकता है। इसके अलावा मवाद के निम्न कारण हो सकते हैं-

4 - बालतोड़ के कारण मवाद हो सकता है।

5 - कान में संक्रमण होने के कारण मवाद हो सकता है।

6- मुहांसे, दाने, चिकन पॉक्स, सोरायसिस आदि त्वचा संक्रमण से मवाद हो सकता है।

7- सर्जरी के घाव अगर संक्रमित हो जाएं तब मवाद बन सकता है।

8- किसी दुर्घटना के कारण लगने वाली चोट में मवाद बन सकता है।


मवाद से खुद को ऐसे बचाएं (Prevention of Pus in Hindi)

निम्न तरीकों को अपनाकर मवाद को कम कर सकते हैं-

1- जब शरीर में मवाद पड़े तो स्वीमिंग पूल में ना जाएं।

2- अपने फोड़े को छूने के बाद एक बार हाथ को अच्छे से धोएं।

3- अपने बिस्तर वाले को किसी के साथ साझा ना करें।

4- शरीर में अगर दाने, पिंपल या पपड़ी हो जाए तो उसे नाखून के माध्यम से ना खरोचें।

5- त्वचा पर लगे घाव और खरोच को ड्राई और साफ रखें।

6- अपने रेजर को किसी और के साथ शेयर ना करें। साथ ही दूसरे किसी रेजर का उपयोग करने से बचें।

कुछ जरूरी बातें

1- ध्यान दें कि सिगरेट, बीड़ी में निकोटिन केमिकल पाया जाता है जो घाव भरने की गति को रोक देता है। ऐसे में धूम्रपान ना करें।

2- यदि आप डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त हैं तो डॉक्टर की मदद से अपनी स्थिति को नियंत्रित करें। वरना इससे घाव भरने की गति धीमी हो सकती है।

3- आप अपनी डाइट में छोटा बदलाव करके भी मवाद जैसी समस्या को भर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में फल, सब्जियां, डेयरी उत्पाद आदि को जोड़ें। साथ ही विटामिन और मिनरल्स की मात्रा को कम ना होने दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info