भारत में डिलीवरी के बाद मां को क्या खाना देना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 25th Oct 2022 : 12:53

एक्‍सपर्ट से जानें डिलीवरी के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट, जच्‍चा और बच्‍चा दोनों रहेंगे हेल्‍दी

प्रसव के बाद शरीर के घाव जल्‍दी भरने और शिशु को मां के दूध से पर्याप्‍त पोषण देने के लिए डाइट का ध्‍यान रखना बहुत आवश्‍यक होता है।
what to eat after giving birth know the expert advice
एक्‍सपर्ट से जानें डिलीवरी के बाद कैसी होनी चाहिए डाइट, जच्‍चा और बच्‍चा दोनों रहेंगे हेल्‍दी
गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास और प्रसव के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए महिलाओं को संतुलित आहार लेने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को अपनी डाइट का बहुत ख्‍याल रखना होता है क्‍योंकि इस समय उनके बच्‍चे के पोषण और विकास का एकमात्र साधन ब्रेस्‍ट मिल्‍क है।

आज हम इस आर्टिकल के जरिए गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्‍टर शीतल सचदेवा से जानेंगे कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को क्‍या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
डिलीवरी के बाद का कैसी हो डाइट, जानें क्‍या खाएं और क्‍या नहीं
​कैलोरी भी है जरूरी
सबसे पहले तो आपके लिए यह समझना जरूरी है कि जितनी कैलोरी आपको प्रेग्‍नेंसी की तीसरी तिमाही में चाहिए थी, उतनी ही कैलोरी डिलीवरी के बाद भी चाहिए। डिलीवरी के बाद ये न सोचें कि अब शिशु पैदा हो गया है तो आपको हेल्‍दी डाइट की जरूरत नहीं है और अब पतला होने पर काम शुरू करना है।

डिलीवरी के बाद शिशु के लिए पोषण का आधार मां का दूध ही होता है और आप जो भी खाएंगी उसका सारा पोषण के दूध के जरिए शिशु को मिलेगा। डॉक्‍टर शीतल सचदेवा ने डाइट से दूध पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया है।
​डिलीवरी के बाद की डाइट
डॉक्‍टर कहती हैं कि हो सकता है कि आपको डिलीवरी के तुरंत बाद दूध न आए, ऐसे में घबराएं नहीं। डिलीवरी के बाद 24 से 48 घंटे के अंदर दूध आना शुरू हो जाएगा। तब तक हेल्‍दी और संतुलित डाइट लें और कैलोरी भी लें। अपने खाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और हेल्‍दी फैट्स का सही मात्रा में होना बहुत जरूरी है।

खाने में कार्बोहाइड्रेट 50 पर्सेंट, प्रोटीन और हेल्‍दी फैट्स 20 से 30 पर्सेंट की मात्रा में होने चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info