बीपी कम करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:38

बीपी कम करने वाले टॉप 5 फल :-

1. बेरीज़

अगर आप जानना चाहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल अच्छा है, तो बता दें बेरीज़ जैसे ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन होते हैं जो एक प्रकार का फ्लेवोनोइड (एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड) है। बेरीज़ का नियमित सेवन आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है।

कैसे खाएं :

आप बेरीज़ खाने के बीच या बाद में स्नैक्स के रूप में ले सकते हैं।
आप अपनी स्मूदी या ओटमील में भी बेरीज़ शामिल कर सकते हैं।

2. केला

अगर आपके मन में सवाल है कि बीपी बढ़ने पर कौन सा फल खाना चाहिए, तो इसका जवाब है केला खाना चाहिए। केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए जरूरी मिनरल है।

पोटैशियम आपकी ब्लड वेसल्स की दीवारों को आराम प्रदान करने में मदद कर सकता है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसके अलावा, पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को भी संतुलित रख सकता है।

कैसे खाएं :

आप ऐसे ही केला खा सकते हैं।
फ्रूट सलाद में आप केले को शामिल कर सकते हैं।
आप इसे अपनी स्मूदी या फ्रूट बाउल्स में मिला सकते हैं।

3. तरबूज

तरबूज में साइट्रलाइन (citrulline) होता है, यह एक एमिनो एसिड है जो हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकता है। यह आपकी ब्लड वेसल्स को फैलाने में मदद कर सकता है और इस प्रकार यह ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है।

आसान शब्दों में समझें तो यह आपके ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखकर हाई बीपी की स्थिति में सुधार कर सकता है। वहीं, स्वस्थ व्यक्ति अगर इसका सेवन करते हैं तो इससे हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम कम हो सकता है।

कैसे खाएं :

तरबूज को आप ऐसे ही काटकर खा सकते हैं।
जूस, स्मूदी, सलाद में भी आप तरबूज को शामिल कर सकते हैं।

4. अनार

उच्च रक्तचाप के लिए कुछ फल बहुत फायदेमंद होते हैं, उनमे से अनार भी एक है। अनार में ऐसे तत्व होते हैं जो एंजियोटेंसिन-कनवर्टिंग एंजाइम (ACE- angiotensin converting enzyme) अवरोधक के रूप में काम करते हैं।

बता दें कि ये आपकी रक्त वाहिकाओं को आराम देने और उन्हें फैलाने में मदद करते हैं। आसान भाषा में समझें तो ये एंजाइम आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

कैसे खाएं :

आप इस फल को जूस या स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।
आप अनार को ऐसे भी छीलकर खा सकते हैं।
इसे फ्रूट सलाद, फ्रूट चाट में भी डालकर खा सकते हैं।
आप इसे कर्ड राइस यानी दही चावल के साथ भी खा सकते हैं।

5. सेब

हाई ब्लड प्रेशर के लिए फल की बात करें तो इस लिस्ट में सेब का नाम भी शामिल है। सेब में पॉलीफेनोल्स और पोटैशियम मौजूद होते हैं, जो रक्तचाप को कम या नियंत्रण करने में सहायक हो सकते हैं।

इसके साथ ही यह घुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं, जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को बाधित कर आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा, फाइबर पेट को काफी देर तक भरा महसूस करा सकता है, जिससे खाने की क्रेविंग कम हो सकती है और वजन बढ़ने का जोखिम कम हो सकता है। बता दें हाई कोलेस्ट्रॉल और बढ़ता वजन हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम कारकों में से एक है। अतः सेब का नियमित सेवन करें, यह आपके ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है।

कैसे खाएं :

आप सेब को ऐसे ही पूरा या काटकर खा सकते हैं।
सेब की स्मूदी या जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।
सेब को फ्रूट सलाद में अन्य फलों के साथ भी खा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info