बीपी कम होने से क्या परेशानी होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:49

लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में शरीर के अंगों में सही तरह से खून की सप्लाई नहीं होती है जिस से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेलियर तक होने की संभावना है। आम ज़िन्दगी में, बीपी ज्यादा कम होने पर रोगी बेहोश हो सकता है, सचेतन नहीं रहने पे उस इंसान के सिर में गंभीर चोट आ सकती है।

लो ब्लड प्रेशर के साधारण संकेत और लक्षणों में से हैं:
●चक्कर आना या सर घूमना
●उल्टी जैसा होना, मितली होना या जी मिचलाना
●बेहोशी (सिंकोप)
●थकान या शरीर भारी लगना
●ध्यान लगाने में परेशानी होना
●आंखों के सामने अंधेरा छाना, धुंधला दिखाई देना
●हाथ-पैर ठंडे होना
●चेहरा सफेद पड़ना
●सांस लेने में दिक्कत होना
●खाने में परेशानी होना
लो ब्लड प्रेशर की भयानक परिणाम

लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में शरीर के अंगों में सही तरह से खून की सप्लाई नहीं होती है जिस से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेलियर तक होने की संभावना है। आम ज़िन्दगी में, बीपी ज्यादा कम होने पर रोगी बेहोश हो सकता है, सचेतन नहीं रहने पे उस इंसान के सिर में गंभीर चोट आ सकती है। ऐसे कई मामलों में ब्रेन हैमरेज होने के केस भी सामने आ चुके हैं।
अत्यधिक हाइपोटेंशन की स्थिति में परिणाम जान की जोखिम भी हो सकते हैं जिसमें सबसे आम चीज़ो में शामिल हैं:
1.भ्रम होना, विशेष कर वृद्ध लोगों में – इस बात को कईं लोग उम्र के साथ जोड़के नज़रअंदाज भी कर देतें हैं
2.ठंडा ज़्यादा लगना, निरंतर बार बार शर्दी होना
3.चिपचिपापन, पीला त्वचा
4.तीव्र, उथली श्वास
5.कमजोर और तेज नाड़ी-स्पंदन/पल्स

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info