बैक्टीरियल चेस्ट इन्फेक्शन का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 13:42

चेस्‍ट इंफेक्‍शन के कारण-
बैक्‍टीरियल या वायरल इंफेक्‍शन के कारण चेस्‍ट इंफेक्‍शन हो सकता है। संक्रमण के प्रकार पर ही इसका कारण निर्भर करता है। उदाहरण के लिए ब्रोंकाइटिस वायरस की वजह से होता है जबकि निमोनिया के अधिकतर मामलों में बैक्‍टीरिया कारण होता है।

चेस्‍ट इंफेक्‍शन से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति के खांसने या छींकने पर निकली संक्रमित बूंदों के संपर्क में आने पर आप भी इस संक्रमण से ग्रस्‍त हो सकते हैं।

इसके अलावा वायरस या बैक्‍टीरिया से संक्रमण जगहों पर जाने के बाद मुंह या चेहरे को छूने पर संक्रमण फैल सकता है। बुजुर्ग व्‍यक्‍ति, गर्भवती महिला, शिशु या बच्‍चों, सिगरेट पीने वालों या किसी गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति जैसे कि क्रोनिक ओब्‍स्‍ट्रक्टिव पल्‍ममोनरी डिस्‍ऑर्डर, अस्‍थमा या डायबिटीज के मरीजों में चेस्‍ट इंफेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info