ब्लड कैंसर के लक्षण और उपचार क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 12:15

बुखार, गंभीर थकान, मसूड़ों या त्वचा से खून बहना, पीठ में दर्द या हड्डियों में दर्द की शिकायत दिखाई देती है. इसके अलावा ब्लड कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को बार-बार संक्रमण होने का खतरा होता है.

ब्लड कैंसर के प्रमुख लक्षण

ब्लड कैंसर के प्रमुख लक्षण नहीं हैं। इसके अलावा आपके शारीरिक संकेत आपके रक्त कैंसर के प्रकार के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। ब्‍लड कैंसर के कॉमन लक्षण निम्‍न हैं-

अत्यधिक थकान और कमजोरी
सांस लेने में कठिनाई
सिर चकराना
त्वचा का पीला पड़ना
छाती में दर्द
चोट लगना
मसूड़ों में रक्तस्राव
रक्त वाहिकाओं के फटने के कारण त्वचा पर छोटे लाल धब्बे पड़ना
भारी मासिक धर्म
काला मल या शौच के वक्त खून आना
बुखार और रात को बहुत तेज पसीना आना
बेवजह वजन कम होना
हड्डी में दर्द
पेट दर्द के साथ मतली
बहुत ज्यादा प्यास लगना
कब्ज
भूख में कमी
टखनों में सूजन
त्वचा में खुजली
हाथ-पैर का सुन्न होना और उनमें दर्द होना

ब्लड कैंसर का उपचार

ब्लड कैंसर का उपचार 3 प्रमुख कारकों पर निर्भर करता है:

कैंसर का प्रकार
कैंसर की स्टेज
रोगी की आयु


यहां ब्लड कैंसर के विभिन्न उपचार विकल्पों के बारे में बताया गया है:

स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन: इस प्रक्रिया में, बोन मैरो से स्टेम सेल, पेरिफेरेल ब्लड (peripheral blood) या उम्बिकल कार्ड को इकट्ठा किया जाता है और स्वस्थ रक्त बनाने वाली कोशिकाओं के साथ इंफ्यूज किया जाता है।

कीमोथेरेपी: इसमें कैंसर रोधी दवाओं का उपयोग शामिल है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकती हैं। इन दवाओं को एक इंजेक्शन के माध्यम से या फिर ओरल तरीके से रोगी को दिया जाता है। कुछ मामलों में, कीमोथेरेपी में एक समय पर कई दवाएं लेने की आवश्यकता हो सकती है। ब्लड कैंसर के रोगी को कुछ मामलों में पहले कीमोथेरेपी और फिर स्टेम सेल ट्रांसप्लाटेशन से गुजरना पड़ सकता है।

रेडिएशन थेरेपी: इसमें कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए रेडिएशन का उपयोग शामिल है और इसलिए स्टेम सेल ट्रांसप्लांट से पहले रेडिएशन थेरेपी की सलाह दी जा सकती है।



solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info