ब्लड सर्कुलेशन की पहचान कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 16:27

READ MORE

1. हर समय थकान रहना
ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने की सबसे पहली पहचान यह होती है कि आप पूरी नींद लेने और सही डायट लेने के बाद भी हर समय थके-थके रहते हैं.

2. पैरों में दर्द रहना
आपके पैरों के निचले हिस्से में खासतौर पर काफ यानी पिंडलियों में दर्द की समस्या हो सकती है.

3. सूजन होना
पैरों के निचले हिस्से, एड़ी और पंजे में सूजन होना भी स्लो ब्लड सर्कुलेशन की निशानी है.

4. चोट या घाव जल्दी से ठीक नहीं होते
चोट लगने पर या कोई पुराना घाव होने पर इनकी रिकवरी में अधिक समय लगना भी स्लो ब्लड प्रेशर का एक कारण होता है.

5. सीने का दर्द
सीने में दर्द की समस्या हो सकती है और यह दर्द सिर्फ सीने तक सीमित ना रहकर हाथों और गर्दन तक पहुंचता है.

6.चीजें भूलना
आप कोई काम करते-करते उसे बीच में ही करना भूल जाते हैं, सामान रखकर याद नहीं रहता है और आपको काम के दौरान ध्यान लगाने में भी समस्या होती है. ये भी स्लो ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण होते हैं.

7.सिहरन होना
अगर आपको अपने हाथ-पैर में अक्सर सिहरन यानी टिंगलिंग सेंसेशन की अनुभूति होती है तो यह भी स्लो ब्लड सर्कुलेशन के कारण होता है.

8. पाचन संबंधी समस्याएं
ब्लड वेसल्स में सूजन के कारण पेट के हिस्सों में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है, इस कारण पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो जाती हैं और पेट में दर्द रहने लगता है.

9. भूख कम लगना
स्लो ब्लड सर्कुलेशन के कारण पाचन बाधित होता है और इसका असर भूख पर भी पड़ता है. आपको भूख कम लगने लगती है और लगती भी है तो थोड़ा-सा खाने पर भी पेट बहुत भरा हुआ लगने लगता है.

10. त्वचा का रंग बदलना
जब त्वचा को ब्लड सप्लाई सही मात्रा में नहीं हो पाती है तो इसका रंग बदलना शुरू हो जाता है. आपकी त्वचा पीली, हल्की नीली-सी या लाल दिखने लगती है. यह भी स्लो ब्लड सर्कुलेशन का लक्षण है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info