ब्लड सर्कुलेशन क्यों नहीं होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 10:45

ब्लड सर्कुलेशन धीमा होने के मुख्‍य कारण
1. बहुत अधिक तंबाकू का सेवन करना

तंबाकू से युक्त चीजों जैसे सिगरेट या हुक्का अधिक पीने के कारण भी आपका ब्लड फ्लो धीमा हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सिगरेट में निकोटिन नाम का तत्त्व एक्टिव इंग्रेडिएंट्स होते हैं। इससे आपकी आर्टरीज की वॉल्स को खतरा पहुंच सकता है और आपका रक्त भी गाढ़ा बन जाता है जिस कारण वह बहुत आराम से आर्टरीज की तरफ आता है और कई बार तो इनके अंदर घुस भी नहीं पाता है इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में धूम्रपान करते है तो इसे छोड़ दीजिए और अगर आपको यह समस्या दिखने लगी है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज शुरू कर देना चाहिए।

2. अधिक ब्लड प्रेशर का बढ़ना

अगर आपका ब्लड प्रेशर लेवल बहुत अधिक बढ़ जाता है तो इससे आपका ब्लड आर्टरीज के अंदर चोक हो सकता है क्योंकि इससे आपकी आर्टरीज थोड़ी सख्त हो जाती हैं। 120 और 80 के बीच में अपना ब्लड प्रेशर रखने की कोशिश करें। आपको महीने में कम से कम एक बार तो अपना बीपी चेक कर लेना चाहिए। ब्लड फ्लो को धीमा होने से बचाने के लिए आपको अपने बीपी को नियंत्रित रखना बहुत आवश्यक होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info