ब्लड प्रेशर बढ़ने के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 08:57

ये 12 लक्षण दिखाते है कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है
हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) एक सामान्य बीमारी है, इस बीमारी के कारण आपकी धमनियों में रक्त का दवाब समय के साथ इतना बढ़ जाता है कि आपके कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए इसका नॉर्मल रहना बेहद जरुरी है.
आजकल लाखों लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, इसे हाइपरटेंशन (Hypertension) भी कहा जा सकता है. ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) 80 से 120 के बीच होता है, तब वह नॉर्मल होता है लेकिन अगर वह इससे ऊपर हो जाता है तो वह हाइपरटेंशन और कम होने पर ब्लड प्रेशर की समस्या मानी जाती है.

ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहना चाहिए लेकिन जब यह हाई हो जाता है तो बेहद खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है. कई बार हाइपरटेंशन की वजह से हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक (Stroke) जैसी गंभीर परेशानी भी पैदा हो जाती है. हाई ब्लड प्रेशर से करीब 30 फीसदी लोग जूझ रहे हैं और इसे शुरुआती स्तर पर पहचान पाना भी बेहद मुश्किल होता है और धीरे-धीरे इसकी स्थिति गंभीर हो जाती है, तो चलिए बताते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते है और किन वजह से यह हाई होता है.

वेब एम डी की रिपोर्ट के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण बेहद सामान्य होते हैं और इसमें सिर दर्द और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई बार कुछ लोग इसको नहीं समझ पाते हैं, इसलिए सामान्य ब्लड प्रेशर वाले वयस्कों को हर साल इसकी जांच करवा लेनी चाहिए. हाइपरटेंशन का इलाज न कराने से स्ट्रोक, हार्ड अटैक, किडनी फेलियर और आंखों की समस्याएं हो जाती हैं.

हाई ब्लड प्रेशर के​ प्रमुख लक्षण यह है -
1. तेज सिर दर्द
2. सांस लेने में दिक्कत
3. अत्यधिक थकान
4. नाक से खून आना
5. नींद नहीं आना
6. आंखों में खून के धब्बे
7. ज्यादा पसीना आना
8. घबराहट होना
9. यूरिन में खून आना
10. चक्कर आना
11. दिल की अनियमित धड़कन
12. विजन की समस्या

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info