ब्रेस्ट में दूध क्यों नहीं बनता?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 09:00

ये हैं वे 5 कारण जिनकी वजह कम बन पाता है ब्रेस्ट मिल्क :-

1. ग्लैंड्यूलर टिश्यू की कमी

यह समस्या पहली बार मां बनने वाली महिलाओं में ज्यादा आती हैं। क्योंकि मिल्क डक्ट पूरी तरह बने नहीं होते हैं, जिससे दूध कम बनता है। अगली बार में यह समस्या नहीं होती। इस समस्या के समाधान के लिए बेबी को सक करने दें, यह आपके डक्ट को एक्टिव करेगा। “ज्यादा सक करने से ज्यादा दूध बनेगा, यह नियम है। सक करने से मैमरी ग्लैंड एक्टिवेट होते हैं।”

2. हॉर्मोन्स

दूध बनने के लिए हॉर्मोन्स ही आपके ब्रेन को सिग्नल पहुंचाते हैं। अगर आपके हॉर्मोन्स ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे, तो मिल्क प्रोडक्शन भी नहीं होगा। “PCOS, थायराइड या डायबिटीज के कारण अक्सर हॉर्मोन्स नहीं बनते और दूध कम होता है। इसके लिए आप अपने डॉक्ट र से सलाह लें।”

3. ब्रेस्ट सर्जरी

ब्रेस्ट सर्जरी या इम्प्लांट के कारण ब्रेस्ट में फाइब्रॉइड बन जाते हैं, जो मिल्क प्रोडक्शन को घटाते हैं। दूध कितना कम बनता है, यह सर्जरी पर ही निर्भर करेगा। यहां तक कि निपल में पियरसिंग भी ब्रेस्ट मिल्क को कम करती है।

4. कॉन्ट्रासेप्टिव खाने से

अगर आप ब्रेस्टफीडिंग के दौरान कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स ले रही हैं, तो भी आपके मिल्क प्रोडक्शन पर असर पड़ेगा। ये पिल्स आपके हॉर्मोनल संतुलन को बिगाड़ देती हैं, जिससे दूध कम बनता है। हालांकि हर महिला पर यह असर अलग होता है।
दवाएं भी मिल्‍क प्रोडक्‍शन को प्रभावित करती हैं।

5. लेबर के दौरान दी गई दवाएं

कई बार कुछ महिलाओं को लेबर के वक्त दवा दी जाती हैं। यह दवा लेबर पेन बढ़ाने से लेकर सी-सेक्शन के लिए हो सकती हैं। हायपरटेंशन के लिए भी दवा दी जाती है। “ऐसे कई कारण हैं जिनके लिए महिलाओं को दवा दी जाती हैं, लेकिन यह मिल्क प्रोडक्शन को कुछ ही देर के लिए कम करती हैं। दवा का असर खत्म होते ही मिल्क प्रोडक्शपन नॉर्मल हो जाता है।”

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info