बुखार के बाद शरीर में ताकत कैसे लाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 13:44

Viral Fever Diet: वायरल फीवर के बाद खाएं ये 6 चीजें नहीं होगी कमजोरी

Viral Fever Weakness Diet: लगातार सर्दी और वायरल फीवर होने से शरीर काफी कमजोर हो जाता है. शरीर को कमजोरी से बचाने और हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें.

Viral Fever Weakness Diet In Hindi: सर्दियो का मौसम है. इस बदलते मौसम में अधिकतर लोग खांसी-जुकाम से परेशान हैं. सर्दी-जुकाम के अलावा वायरल फीवर की भी एक समस्या इन दिनों बनी हुई है. लगातार सर्दी और वायरल फीवर होने से शरीर काफी कमजोर (Viral Fever Weakness) हो जाता है. कई लोग फीवर की वजह से खाना पीना छोड़ देते हैं. जिसकी वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कमोजरी हो जाती है. ऐसे में शरीर को कमजोरी से बचाने और हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें. इन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. अगर हमारी इम्यूनिटी कमजोर है तो हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जो शरीर को एनर्जेटिंक रखने में मदद कर सकते हैं. 
कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजेंः

1. नारियल पानी
शरीर को हाइड्रेटेड रखने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन सी और डाइटरी फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकते हैं. 


2. ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का खजाना हैं. शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता और अखरोट जैसे डाई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं. 

3. लहसुन
सर्दी-जुकाम और फीवर से होने वाली कमजोरी ही नहीं बल्कि सर्दी जुकाम में भी असरदार है लहसुन का सेवन. सुबह खाली पेट कच्ची लेहसुन के सेवन से शरीर की थकान को दूर करने में मदद मिल सकती है.

4. केला
शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए आप रोजाना 2 केले का सेवन कर सकते हैं. केले में पोटैशियम, विटामिन बी6, मैग्नीशियम, विटामिन सी, आयरन, डाइटरी फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं जो कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

5. हरी सब्जियां
सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. हरी सब्जियों में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे पानी की कमी पूरी होती है. मौसमी और कलरफुल सब्जियों के सेवन से शरीर की कमोजरी को दूर किया जा सकता है. 

6. तुलसी
तुलसी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है. तुलसी से बने काढ़े का सेवन कर शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. तुलसी खांसी, जुकाम, बुखार के साथ कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info