बच्चों को कब्ज क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 10:19

बच्चों में कब्ज होने के कारण क्या हैं?
कब्ज की समस्या सिर्फ बड़ों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी परेशान करती है. यदि आपका बच्चा टॉयलेट में जाकर काफी देर तक बैठा रहता है, तो समझ लें उसे मल त्याग करने में दिक्कत हो रही है. पेट अच्छी तरह से कई दिनों तक साफ ना हो, तो बच्चे को पेट दर्द, भूख ना लगने, पेट फूला हुआ जैसा महसूस हो सकता है. हालांकि, कब्ज की समस्या आम है, लेकिन बच्चों में सप्ताह में तीन या इससे भी कम बाउल मूवमेंट्स हो, तो इसे कब्ज कहेंगे. कब्ज होने पर स्टूल सख्त, ड्राई हो जाता है, जिससे मल त्याग करना काफी मुश्किल हो जाता है.


बच्चों में कब्ज होने के कारण कब्ज की समस्या तब होती है, जब आंत में मांसपेशियों का संकुचन मल को सिस्टम से बाहर निकालने के लिए बहुत धीमा हो जाता है या फिर मल में पानी की कमी होती है, जिससे मल नर्म नहीं होते और आंतों से बाहर निकलने में समस्या होती है. कब्ज होने से मल त्याग करने में काफी समस्या आती है, कुछ वयस्कों और बच्चों को तो दर्द भी होता है. कई बार बच्चों में यह पानी कम पीने, फाइबर युक्त फूड्स के सेवन ना करने, डाइट में अत्यधिक फैट शामिल करने, एक्सरसाइज कम करने, मेडिकल कंडीशन आदि से भी होता है. हालांकि, घबराने की ज़रूरत नहीं, आप डाइट में कुछ बदलावों को अपनाकर बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं. कई बार बच्चों में स्ट्रेस के कारण भी कब्ज होता है. स्ट्रेस कई कारणों से हो सकता है जैसे नए दोस्त बनाना, शिक्षकों से डर, नए स्कूल जाना, किसी चीज को लेकर चिंतित रहना, घर में बड़ों के बीच लड़ाई-झगड़े, भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव आदि.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info