बच्चों के लिए पर्याप्त नींद लेना क्यों जरूरी है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 09:04

पर्याप्त और अच्छी नींद से बच्चे दिन भर एनर्जेटिक रहते हैं और उनकी एकाग्रता व सीखने की क्षमता बढ़ने के साथ याददाश्त तेज होती है. इससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास अच्छे से होता है.

​अच्‍छी नींद लेने से क्‍या होता है

अगर बच्‍चा रात को अच्‍छी नींद लेता है तो इससे सुबह उठकर वो चिड़चिड़ा नहीं रहता और खुश होकर स्‍कूल जाता है। शरीर को एनर्जी देने का सबसे आसान तरीका है रिलैक्‍स करना और नींद में ही कम सबसे ज्‍यादा रिलैक्‍स महसूस करते हैं।

गहरी नींद में शरीर ग्‍लाइकोजन बनाता है जिससे एनर्जी मिलती है और अगले दिन आप एक्टिव और खुश रहते हैं। नींद की कमी से मोटापा भी बढ़ता है। नींद कम लेने पर दिनभर थकान महसूस हो सकती है जिससे आप कोई फिजीकल एक्टिविटी नहीं कर पाते हैं। इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info