बच्चे कौन से महीने में बैठना शुरू करते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 17th Oct 2022 : 11:25

जन्‍म के बाद हर महीने बच्‍चे का विकास एक दर आगे बढ़ता चला जाता है। वहीं हर महीने के साथ बच्‍चा एक नया स्किल भी सीखता चला जाता है। एक खास उम्र पर पहुंचने पर बच्‍चा बैठना और चलना सीख लेता है।

कब शुरु करते हैं बच्चे बैठना-

यह देखा गया है कि बच्चे 4 से 7 माह के बीच बैठने लगते हैं। इस उम्र में बच्चे एक नई दुनिया देखते हैं, कुछ बिल्कुल नया सीखते हैं। जब बच्चा 8 माह का हो जाता है, तब वो बिना किसी सपोर्ट के बैठ सकता है। लेकिन इस एक्टिविटी के दौरान आपको बच्चे के पीछे सपोर्ट लगाना चाहिए क्योंकि हो सकता है उसका बैलेंस बिगड़ जाए और वो गिर जाए।

​पहले मिलते हैं संकेत

4 माह का होते ही बच्चे का अपने सिर और गर्दन पर कंट्रोल आने लगता है। इस समय उनकी गर्दन की मसल्स पूरी तरह से एक्टिवेट हो जाती हैं। ये अपना भार संभालने के लायक हो जाती हैं। ये वो समय होता है जिस समय बैठना उनके लिए बिल्कुल नया होता है और वो बैठने की लगातार कोशिश करते हैं।

​इस संकेत को समझें

अगर आपका बच्चा बार-बार अपनी गर्दन उठा रहा है, सिर उठा रहा है और ऊपर की तरफ उठने की कोशिश कर रहा है, तो आप समझ जाएं कि वह बैठना चाहता है।

​बच्चे बैठते समय बैलेंस बनाना कैसे सीखते हैं-

जैसे ही आपका बच्चा गर्दन उठाने लगे, सिर उठाने लगे, तो समझ लें कि अब वह बैठने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन बैलेंस बनाने में आपको पहले उनकी थोड़ी मदद करनी पड़ेगी। अपने दोनों हाथ से उनके दोनों हाथ पकड़ कर उनको ऊपर की तरफ उठने के लिए प्रोत्साहित करें। कुछ अट्रैक्टिव आवाज निकाल कर आप उन्हें ऊपर उठने के लिए बुला सकते है। बैलेंस बनाने में मदद करने के लिए पिलो और सॉफ्ट टॉय की मदद ली जा सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info