बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

बच्चे का वजन नहीं बढ़ा रहा तो इन टेस्टी रेसिपी से दूर करें टेंशन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
बच्‍चे के स्‍वाद को देखते हुए आप ओट और केले का शेक दे सकते हैं.
How to weight gain in kids: अधिकांश बच्चे खाने-पीने में भी शैतानी करते हैं. इस कारण वह बहुत दुबला-पतला हो जाता है. माता-पिता इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो चिंता करने की कोई बात नहीं. यहां दिए जा रहे टिप्स को फॉलो करें जल्दी बच्चे का वजन बढ़ जाएगा.

6 से 12 साल के बच्चों का अंदरुनी विकास बहुत तेजी से होता है.

Weight gain tips for children: खाने-पीने में बच्चे कितने शैतान होते हैं यह हम सब जानते हैं. पैरेंट्स को अक्सर इस बात का टेंशन रहती है कि उसका बच्चा सही से नहीं खाता. इस कारण कुछ बच्चे बेहद दुबले-पतले रहते हैं. इससे माता पिता हमेशा परेशान रहते हैं. दरअसल, 6 से 12 साल के बच्चों का अंदरुनी विकास बहुत तेजी से होता है. इस दौरान उन्हें पर्याप्त कैलोरी की जरूरत होती है. इसके लिए संतुलित डाइट का होना जरूरी है. अगर इस अवधि के दौरान बच्चे को संतुलित आहार न दिया जाए या बच्चा डाइट लेने में आना-कानी करें तो इसका असर सेहत पर पड़ना तय है.


क्या होनी चाहिए बच्चों की डाइट
ब्रिटिश हेल्थ सर्विस के वेबसाइट एनएचएस के मुताबिक अगर आपका बच्चा अंडरवेट है यानी वजन नहीं बढ़ रहा है तो इसका मतलब है कि आप अपने बच्चों को अनहेल्दी खाना खिला रहे हैं. अगर बच्चा मीठा, केक, चॉकलेट और मिठाई का ज्यादा सेवन कर रहा है तो यह अनहेल्दी हैबिट है. इससे बच्चा अंडरवेट होगा. अगर आपका बच्चा 5 साल का हो गया है तो इसके खान-पान पर ध्यान देना आवश्यक है. इसके लिए रोजना बच्चों की डाइट में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें. आप अपने बच्चे की डाइट में आलू, रोटी, चावल और कार्बोहाइड्रेट से भरी चीजों का सेवन कराएं. इस उम्र में बच्चे को साबुत अनाज यानी अंकुरित मूंग, चना आदि का सेवन कराएंगे तो यह बहुत फायदेमंद होगा. अगर बच्चा ये चीजें कच्ची न खा सके तो इसमें गुड़ मिला दें. बच्चे को रोजाना दाल खाने के लिए प्रेरित करें. छाछ पिलाएं. सप्ताह में दो दिन फिश, अंडा, मटन आदि दे सकते हैं. बच्चे को रोजाना 8 गिलास तक पानी पिलाएं.


इन लक्षणों से पहचानें बॉडी हो रही डिहाइड्रेट


केले और ओट्स के मिल्कशेक
अगर बच्चे की डाइट में रोजाना संतुलित डाइट नहीं है या बच्चा टेस्ट के कारण नहीं खा रहा है तो आप केले और ओट्स का मिल्क शेक बना सकते हैं. इसमें बच्चे के स्वादानुसार टेस्टी चीजें जैसे थोड़ी चीनी, किशमिश, काजू आदि को ब्लैंड करके शेक बना सकते हैं. रोजाना एक गिलास यह शेक देने से संपूर्ण पोषक तत्वों की प्राप्ति हो जाएगी. केले में मैग्नीशियम, आयरन, फोलेट, नियासिन, विटामिन बी 6, कैल्शियम, मैंगनीज और अन्य आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जिनसे बच्चे को आवश्यक तत्वों की प्राप्ति हो जाती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info