बच्चे कब खुद को शांत कर सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:23

मेरा शिशु रोता क्यों हैं?
आपका शिशु पूरी तरह से आप पर आश्रित है। आप उसे भोजन, प्यार-दुलार और आराम प्रदान करती हैं, जिसकी उसे जरुरत होती है। जब वह रोता है, तो यह यह बताना चाहता है कि उसे इसमें से किसी एक या फिर सभी चीजों की जरुरत है और वह आपकी तरफ से प्रतिक्रिया भी चाहता है।

कई बार यह पता लगाना मुश्किल होता है कि शिशु आपको क्या बताना चाह रहा है। लेकिन समय के साथ आप पहचानने और समझने लगेंगी कि आपका शिशु क्या चाहता है।

जैसे जैसे आपका शिशु बढ़ता है वह आप के साथ बातचीत करने के अन्य तरीके सीख लेता है। वह आँखों का सम्पर्क बनाने, शोर मचाने या मुस्कुराने में माहिर होता जाएगा। ये सभी तरीके आपका ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए शिशु की रोने की आवश्यकता को कम कर देंगे।

इस बीच, यहां शिशु के रोने के कुछ कारण बताए गए हैं:

भूख यह आपके नवजात शिशु के रोने के सबसे आम कारणों में से एक है।आपका शिशु जितना छोटा होगा, उसके भूख से रोने की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी।
नैपी (लंगोट) बदलने की जरुरत। यदि शिशु नैपी में मलत्याग कर दे, पेशाब कर दे या फिर उसे कपड़े तंग लगें तो वह रोना शुरु कर सकता है। या फिर हो सकता है कि उसका डायपर पेशाब से भर जाने के बाद भी उसे कुछ फर्क न पड़े और वह इससे मिलने वाली गर्माहट और आरामदायह अनुभव का मजा ले रहा हो। मगर यदि आपके शिशु की नाजुक त्वचा में जलन हो रही हो, तो वह संभवतया रोएगा ही।
अत्याधिक गर्मी या सर्दी महसूस होना। नवजात शिशु अपने शरीर का तापमान आसानी से नियंत्रित नहीं कर सकते। यदि उसे बहुत अधिक गर्मी लगे या सर्दी लगे, तो वह रोना शुरु कर सकता है।
गोद में आना चाहता है।आपका शिशु आपका बहुत सारा प्यार-दुलार, शरीरिक संपर्क और आराम दिलवाने का आश्ववासन चाहता है। इसलिए हो सकता है कि वह केवल आपकी गोद में आना चाहता हो।
शिशु थक गया है और आराम चाहता है।अक्सर, शिशुओं को सोने में काफी मुश्किल होती है, खासकर यदि वे बहुत ज्यादा थक गए हों तो। आप जल्द ही शिशु की नींद के संकेतों को पहचानने लगेंगी। छोटी सी बात पर ठिनठिनाना या रोना, छत पर टकटकी लगाकर देखना और एकदम शांत और स्थिर हो जाना, उसके नींद आने के संकेतों के तीन उदाहरण हैं।
उसे कॉलिक है। कई बार जब शिशु रोता है, तो आप शायद पता नहीं लगा पाएं कि उसके रोने की क्या वजह है। बहुत से नवजात शिशु चिड़चिड़ाहट के चरण से गुजरते हैं और आसानी से शांत नहीं होते। यदि आपका शिशु कुछ मिनटों तक शांत करवाने पर भी शांत न हो और रोता ही जाए या फिर वह कई घंटों तक लगातार रोता रहे, तो इसे कॉलिक कहा जाता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कॉलिक पर हमारा यह लेख पढ़ें।
तबियत ठीक नहीं है। यदि आपके शिशु की तबियत ठीक न हो, तो वह शायद अपने सामान्य से अलग स्वर में रोएगा। यह स्वर कमजोर, अधिक आग्रहपूर्ण, लगातार या फिर ऊंचे स्वर में हो सकता है। यदि शिशु आमतौर पर काफी ज्यादा रोता है, मगर अब असामान्य ढंग से शांत सा हो गया है, तो यह भी एक संकेत है कि उसकी तबियत सही नहीं है।

आपका शिशु क्यों रोता है
शिशु के रोने के कारण और उसे शांत करने के उपाय यहां सुनें!
मैं अपने रोते हुए शिशु को कैसे शांत करा सकती हूं?
जब आप शिशु के रोने के पीछे का कारण समझ लेती हैं, आपके लिए उसकी जरुरत के आधार पर उसे शांत कराना आसान हो सकता है।

यदि आपका शिशु भूखा है
आपके शिशु का नन्हा सा पेट बहुत ज्यादा संग्रह करके नहीं रख सकता। इसलिए वह जल्द ही खाली हो जाता है।

यदि आप शिशु को स्तनपान करवाती हैं, तो उसे फिर से दूध पिलाकर देखें, फिर चाहे उसने थोड़ी देर पहले ही स्तनपान किया हो। इसे 'फीडिंग आॅन डिमांड' कहा जाता है।

यदि आप शिशु को फॉर्मूला दूध पिलाती हैं, तो शायद दूध पिलाने के दो घंटे बाद तक शिशु को और अधिक दूध पिलाने की जरुरत न हो। हालांकि, हर शिशु अलग होता है। यदि आपका शिशु लगातार अपना पूरा दूध नहीं पीता है, तो वह शायद थोड़ा-थोड़ा दूध बार-बार पीना चाहे। ऐसे मामले में, आप उसे दोबारा जल्द दूध पिलाकर देख सकती हैं।

हो सकता है आपका शिशु तुरंत ही शांत न हो, मगर यदि वह चाहता है तो उसे दूध पिलाती रहें।

यदि शिशु को डायपर बदलवाने की जरुरत है
कुछ शिशुओं को अपनी नैपी बदलवाना पसंद नहीं आता, ऐसा शायद त्वचा पर ठंडी हवा लगने की अलग सी अनुभूति की वजह से हो सकता है। एक या दो सप्ताह बाद आप शायद शिशु की नैपी जल्द बदल लेने में माहिर हो जाएंगी। अन्यथा, आप लंगोट बदलने के समय कोई गाना गाकर या खिलौना दिखाकर आप शिशु का ध्यान बंटा सकती हैं।

जब शिशु को बहुत गर्मी या सर्दी लगे
आप शिशु का पेट छूकर पता कर सकती हैं कि उसे ज्यादा गर्मी या सर्दी तो नहीं लग रही है। आप उसके हाथों या पैरों को छूकर उसके शरीर के तापमान का अंदाजा न लगाएं। ये आमतौर पर ठंडे ही महसूस होते हैं।

शिशु के ​लिए अलग चादर और कंबल का इस्तेमाल करें। यदि शिशु का पेट अत्याधिक गर्म महसूस हो, एक कंबल हटा दें, और यदि यह ठंडा महसूस हो, तो एक और ओढ़ा दें ।

शिशु जिस कमरे में रहता है, उसका तापमान मौसम के अनुसार 23 और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच में रखें। यदि आपका शिशु आपके साथ आपके बिस्तर पर सोता है, तो आपके शरीर के संपर्क में रहने से उसकी त्वचा का तापमान बढ़ जाता है, तो उसे गर्माहट महसूस हो सकती है।

यदि शिशु कॉट में सोता है, तो उसे पीठ के बल सुलाएं और उसे पैर कॉट के अंतिम किनारे को छूने चाहिए। इस तरह वह हिल-डुलकर कंबल के अंदर खिसक नहीं सकेगा और उसे अधिक गर्मी नहीं लगेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info