बच्चे मोबाइल मांगे तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 11:15

बच्‍चों को मोबाइल से दूर रखने के लिए आजमाएं ये 7 सिंपल ट्रिक्‍स, उन्‍हें कभी नहीं लगेगी लत -

आउटडोर गेम के लिए करें मोटिवेट
बच्‍चों को मोबाइल से दूर रखने का सबसे अच्‍छा उपाय है कि उन्‍हें आउटडोर गेम या एक्टिविटी में इंवॉल्व करें. आप उन्‍हें बाहर खेलने, साइकिल चलाने, गार्डनिंग, आदि के लिए भी मोटिवेट कर सकते हैं.

कम उम्र में मोबाइल फोन ना दें
बेहतर होगा कि आप बच्‍चों को कम उम्र में मोबाइल देने से बचें. स्‍क्रीन टाइम के लिए आप टीवी का ही इस्‍तेमाल करें.

वाइफाई रखें बंद
जब आपका काम हो जाए तो आप इंटरनेट या वाइफाई को बंद करें. ऐसा करने से बच्‍चे हर वक्‍त इंटरनेट जोन में नहीं रहेंगे और मोबाइल का इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे.

क्‍वालिटी फैमिली टाइम
घर में प्रयास करें कि अच्‍छा माहौल रहे और आप आपस में क्‍वालिटी फैमिली टाइम बिताएं. आप एक दूसरे के साथ मजाक करें, साथ में बदमाशी करें, फनी फेस कॉम्‍पेटिशन आदि करें या घर का डेकोरेशन आदि प्‍लान करें. बच्‍चों को इसमें खूब इनवॉल्‍व करें.

स्‍क्रीन टाइम करें लिमिट
छोटे बच्‍चों के लिए 24 घंटे में 2 से 3 घंटा स्‍क्रीन टाइम रखें और टीनएज बच्‍चों के लिए अधिक से अधिक 4 से 5 घंटा जिसमें वे अपनी पढ़ाई और लर्निंग कर सकें. ऐसा करने से वे इंटरनेट का बेहतर तरीके से यूटिलाइज कर पाएंगे और उनकी सेहत पर भी इसका असर नहीं पड़ेगा.

मोबाइल पासवर्ड का करें प्रयोग
घर में बड़े अपने फोन का पासवर्ड बदलते रहें और बिना आपकी अनुमति के बच्‍चों को फोन यूज़ करने की आदत ना डालें.

घर बाहर के काम में रखें बिजी
बढ़ते बच्‍चों को जरूरी है कि वे घर बाहर के काम को सीखें. अगर आपका बच्‍चा अधिक मोबाइल देखने लगा तो आप उसे प्‍यार से हेल्‍प करने की बात कहें. आप बच्‍चों को घर की सफाई, डेकोरेशन, ब्रेकफास्‍ट की तैयारी, किसी की मदद आदि के लिए प्रोत्‍साहित करें. बच्‍चे जितना बिजी रहेंगे मोबाइल का उतना कम इस्‍तेमाल करेंगे.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info