बच्चेदानी में कैंसर का क्या लक्षण होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 14:17

गर्भाशय (बच्चेदानी) में कैंसर के लक्षण – Symptoms of Uterine Cancer in Hindi

गर्भाशय कैंसर से पीड़ित महिला खुद में कुछ लक्षणों को अनुभव कर सकती है। इसके मुख्य लक्षणों में निम्न शामिल हो सकते हैं:

योनि से असामान्य रक्तस्राव या स्पॉटिंग होना
मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के बाद योनि से सफेद पानी आना
मासिक धर्म के बीच रक्तस्राव होना
पीरियड्स का सामान्य से अधिक समय तक जारी रहना
योनि से अत्यधिक रक्तस्राव होना
लंबे समय तक रक्तस्राव होना
उम्र 40 से अधिक होने के बाद भी अधिक रक्तस्राव होना
पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
सेक्स के दौरान दर्द महसूस करना

हालांकि, ये लक्षण दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि आप खुद में इन लक्षणों को अनुभव करते ही जल्द से जल्द विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श कर इनके सटीक कारण की पुष्टि कराएं। विशेषज्ञ का कहना है कि गर्भाशय कैंसर का निदान इसकी शुरुआती स्टेज में होने पर उपचार के सफल होने की संभावना अधिक होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info