बच्चा देर से क्यों चलता है?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 11:10

बच्चों का पहली बार चलना सभी पैरेंट्स की लाइफ के खूबसूरत पलों में से एक होता है. यही कारण है कि बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता बेहद बेसब्री से उसके चलने का इंतजार करते हैं. हालांकि, कुछ बच्चे अक्सर देर से चलना शुरू करते हैं. ऐसे में बच्चे की हेल्थ और फिजकल फिटनेस को लेकर माता-पिता की चिंता स्वाभाविक होती है लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ टिप्स की मदद से बच्चों को जल्दी चलने में हेल्प कर सकते हैं.

दरअसल, जन्म के बाद जहां कुछ बच्चे एक साल के बाद थोड़ा-थोड़ा चलना शुरू कर देते हैं. वहीं कुछ बच्चे चलने में काफी वक्त लेते हैं. जिसके कारण पैरेंट्स को बच्चों की चिंता सताने लगती है लेकिन क्या आप बच्चों के देर से चलने का कारण जानना चाहते हैं? आइए हम आपको बताते हैं बच्चों के देर से चलने की वजह और साथ में बच्चों को जल्दी चलना सिखाने के कुछ आसान टिप्स के बारे में.
विज्ञापन
बच्चों के देर से चलने की वजह

मौसम का पड़ सकता है असर
जानकारी के अनुसार मौसम बच्चों के चलने में अहम भूमिका निभाता है. ज्यादातर बच्चे अक्सर गर्मी के मौसम में चलना शुरू करते हैं क्योंकि ठंड में बच्चों को अधिकतर कंबल में कवर कर रखा जाता है. जिसके कारण बच्चे चलना नहीं सीख पाते हैं.

हेल्थ भी कर सकती है प्रभावित
नवजात बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं. जिसके कारण बच्चे कमजोर हो जाते हैं और चलना भी देर से शुरू करते हैं. इसके अलावा कोई अनुवांशिक बीमारी भी बच्चों के देर से चलने का कारण हो सकती है.

हद से ज्यादा केयर
कुछ घरों में नवजात बच्चों को हमेशा गोद में रखा जाता है. खासकर ज्वॉइंट फैमली में बच्चा ज्यादातर किसी ना किसी की गोद में ही रहता है. जिससे बच्चों को चलने का मौका नहीं मिल पाता है और बच्चे देर से चलना शुरू करते हैं. ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से आप बच्चों की चलने में हेल्प कर सकते हैं.
ऐसे करें बच्चे की मदद

रोज मालिश करें
बच्चों को चलना सिखाने के लिए उन्हें फिजकली फिट रखना बहुत जरूरी है. इसलिए बच्चों के हाथों और पैरों की हर रोज मालिश करें. जिससे बच्चे के पैर मजबूत बनेंगे और उसका शरीर भार को आसानी से उठा सकेगा. साथ ही बच्चों की मालिश के लिए डॉक्टर की सलाह पर किसी अच्छे तेल का इस्तेमाल करना ना भूलें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info