बिस्तर पर लेटने पर खुजली क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 09:09

सोते समय आपके शरीर में भी बढ़ जाती है खुजली? जानें इसके 7 कारण और दूर करने के उपाय

बहुत से लोगों को रात को अक्‍सर खुजली की समस्‍या (Itchy Skin at Night) होती है। आइए जानते हैं किस स्किन से जुड़ी बीमारी के कारण ये होता है।

बहुत से लोगों में रात को अक्‍सर खुजली की समस्‍या (Itchy Skin at Night) होती है, जो कि उनकी नींद में बाधा उत्‍पन्‍न करती है। आप अक्‍सर बच्‍चों या बड़ों में सोते समय खुजली के कारण नींद टूटना और सही ढ़ग से न सो पाने की समस्‍या देखते होंगे। इसे आमतौर पर यह एक्जिमा नाम की स्किन से जुड़े रोग के कारण होती है। क्‍योंकि एक्जिमा के लक्षण अक्सर रात में बढ़ जाते हैं और नींद में बाधा या देरी उत्‍पन्‍न करते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों में रात को सोते समय खुजली कई अन्‍य कारणों से भी होती है। जिसकी वजह से बेचैनी के कारण नींद आना मुश्किल हो जाता है। तो, आइए हम आपको बताते हैं कि रात में खुजली क्यों होती है, खुजली होने के कारण और उपाय।
रात में खुजली क्‍यों बढ़ जाती है-why is my whole body itches at night?

रात में खुजली होने के पीछे कुछ कारण होते हैं, जिससे रात में एक्जिमा के लक्षण भी बदतर महसूस हो सकते हैं। रात में व्यक्ति के शरीर का तापमान कम हो जाता है, जिससे त्वचा में खुजली हो सकती है या खुजली अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा, यदि आप आपने दिन के दौरान अपने शरीर पर मॉइस्चराइजर का इस्‍तेमाल किया है, तो रात तक इसका प्रभाव रात कम हो जाता है। इसके अतिरिक्‍त, त्वचा में रक्त का प्रवाह शाम को बढ़ जाता है, जिससे आपकी त्वचा गर्म होती है त्वचा के तापमान में वृद्धि से आप खुजली महसूस कर सकते हैं।


रात में खुजली होने के कारण -cause of itchy nights?

रात में सोते समय खुजली के कई कारण हैं, जिसमें एक्जिमा के अलावा कई अन्‍य कारण हैं, जिसमें कई कारण शामिल हैं-

त्‍वचा रोग एक्जिमा, सोरायसिस।
बिस्‍तर में कीट-पतंग या मच्‍छर के काटने से।
किडनी या लिवर की बीमारी।
आयरन की कमी या एनिमिया।
दाद-खाज या डायबिटीज।
दवाओं, खाद्य पदार्थों या ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट्स के कारण।
गर्भावस्था।


रात में खुजली को कैसे कम करें-How to get rid of itching at night?

रात में खुजली को कम करने के लिए कुछ आसान से उपाय हम यहां आपको बता रहे हैं, जिनकी मदद से रात में खुजली को कम किया जा सकता है।
1. सोने से पहले मॉइस्चराइजर का इस्‍तेमाल

रात को सोने से पहले आप एक अल्कोहल मुक्त मॉइस्चराइज़र या एक मेडिकेटेड क्रीम का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। मेडिकेटेड क्रीम आप डॉक्‍टर की सलाह से लें। यह तरीका आपको रात में सोते समय होने वाली खुजली से राहत दिलाने में मदद करेगा।


2. साने से पहले हॉट बाथ

रात को खुजली से बचने के लिए आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी से नहा लें। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और संक्रमण को रोकने के जरूरी है। नहाने के बाद हमेशा त्‍वचा को मॉइस्चराइज करें। आप चाहें, तो खुजली से बचने के लिए कोलाइडल दलिया, बेकिंग सोडा या सिरका शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नहाने के पानी में 2 कप एप्पल साइडर विनेगर भी मिला सकते हैं।


3. नारियल का तेल से मालिश

आप सोने से पहले नारियल तेल की मालिश भी कर सकते हैं। नारियल तेल के फायदे की बात करें, तो इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को शांत रखने और खुलजी की समस्‍या को दूर करने में मदद करते हैं।
4. खुरदुरे कपड़ों से बचें

रात को सोते समय खुजली से बचने के लिए कोशिश करें कि मुलायम कपड़े ही पहनें और ऊनी कपड़े, खुरदुरे कपड़े व चादर से बचें। क्‍योंकि यह त्वचा में खुजली पैदा करते हैं।

इन सबके अलावा रात में सोने से पहले कमरे के तापमान को ठंडा रखें, क्‍योंकि पसीना या अधिक गर्मी त्‍वचा को खुजलीदार बना सकती है। इसके अलावा, एक ह्यूमिडिफायर चालू करें। यह आपके सोते समय आपके बेडरूम में हवा में नमी जोड़ देगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info