बार बार छींक आने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 13:34

बार-बार छींक आने से हैं परेशान तो इन घरेलू उपायों पर कीजिए गौर

बार-बार छींक आए तो अपनाएं ये घरेल उपाय
नाक में खुलजी और जलन पैदा करने वाली कोई भी चीज़ छींक के लिए जिम्‍मेदार हो सकती है. छींक आने को मेडिकल टर्म में स्‍टर्नटेशन कहा जाता है. आमतौर पर छींक धूल, धुएं, जानवरों की रूसी और तेज गंध से आ सकती है. पलक झपकाने और सांस लेने की तरह छींक आना भी एक सामान्‍य प्रक्रिया है. इससे शरीर में मौजूद अवांछित कीटाणुओं को बाहर निकालने में मदद मिलती है, लेकिन बार-बार छीं‍क आने से कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है. कुछ देर के लिए छींक पर कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन इसे पूरी तरह रोकना काफी मुश्किल होता है. छींक को रोकने के लिए घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल लाभदायक हो सकता है और इससे किसी प्रकार का साइड इफेक्‍ट भी नहीं होता.
करें विटामिन सी का सेवन
मेडिकलन्‍यूजटुडे के अनुसार, विटामिन सी एक एंटी-हिस्‍टामाइन है. विटामिन सी कई खट्टे फलों और सब्जियों में होता है. जिन लोगों को बार-बार छींक आने की समस्‍या है, उन्‍हें डाइट में विटामिन सी की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए. विटामिन सी की पूर्ति के लिए सप्‍लीमेंट्स का प्रयोग भी किया जा सकता है.

लें कैमोमाइल टी
ग्रीन टी की तरह कैमोमाइल टी भी पोषक तत्‍वों से भरपूर है. इसमें अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स होते हैं, जो छींक को रोकने में मदद कर सकते हैं. कैमोमाइल टी का सेवन प्रतिदिन एक कप किया जा सकता है. इसका सेवन फ्लू में भी फायदेमंद हो सकता है.
नाक को करें बंद
बार-बार छींक आने पर 5 से 10 सेकेंड के लिए नाक को दोनों ओर से दबाकर बंद करने से भी आराम मिल सकता है. इससे छींक रुक सकती है. नाक को बंद करते वक्‍त छत की ओर ऊपर देखें. ऐसा करने से कुछ देर के लिए छींक बंद हो जाएगी.

कुछ अजीब साउंड निकालें
ये सुनने और करने में थोड़ा अजीब है, लेकिन छींक रोकने का कारगर उपाय है. जब बार-बार छींक परेशान करे, तब मुंह से अजीब सी साउंड निकालें या कुछ भी बड़बड़ाने लगें. ऐसा करने से माइंड डायवर्ट हो जाएगा और छींक रुक जाएगी. छींक को रोकने के लिए घरेलू उपायों का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन किसी भी घरेलू उपाय का प्रयोग करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह ली जा सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info