बार बार भूल जाना क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:23

आपके बार-बार भूल जाने की आदत कहीं अल्जाइमर का संकेत तो नहीं है, जानिए इसके लक्षण?
हम सब अपनी जीवन में कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जिनको हमेशा इग्नोर (Alzheimer Issue) ही करते हैं, हालांकि ऐसी कभी नहीं करना चाहिए. हर एर समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए, इन्हीं में से एक होती है भूल जाने की आदत. आपको पता होना चाहिए कि भूल जाना आपकी आदत या फिर बीमारी (Health Issue). अक्सर हम सब के साथ ऐसा होता है कि कुछ चीजों को, काम आदि को हम भूल जाते हैं, लेकिन ये लगातार हो रहा है तो आपको सचेत जाना चाहिए. दरअसल इस भागती-दौड़ती जिंदगी में अल्जाइमर (Alzheimer) का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आपको अल्जाइमर से बचने के लिए यह जान लेना जरुरी है कि आखिर ये होता क्या है-
क्या होता है है अल्जाइमर

आपको बता दें कि अल्जाइमर रोग एक प्रकार का मानसिक विकार है, जिसके कारण से इससे ग्रसित मरीज की याद्दाश्त धीरे धीरे कमजोर हो जाती है. जिसका असर उसके जीवन के कार्यों पर पड़ता है.अधिकांश रूप से यह मध्यम उम्र या वृद्धावस्था में दिमाग के ऊतकों को नुकसान पहुंचने के कारण माना जाता है. हालांकि यह डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार माना जाता है, जिसका असर व्यक्ति की याद्दाश्त, सोचने की क्षमता, रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ता है. आजकल ये बीमारी युवाओं में भी देखने को खूब मिल रही है.
खाली बैठना

उम्र बढ़ने के साथ ही आप अपने दिमाग को एक दम से खाली ना छोड़िए, हमेशा खुद को किसी ना किसी चीज में बिजी रखें. नई नई चीजों को सीखें. अपने दिमाग को पूरी तरह से सक्रिय ही रखें. इससे आप इस बीमारी से दूर रह सकते हैं.
नशा करना

अगर आप अल्जाइमर से बचना चाहते हैं तो शराब पीते हैं, तो इसका असर आपके दिमाग पर पड़ता है. जी हां किसी इस बीमारी को दूर करने के लिए हर तरह के नशे से दूर रहना चाहिए और डाइट में ताजे फल, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स शामिल करना चाहिए.
तनाव लेना

आपको हमेशा ही एक दम स्ट्रेस फ्री लाइफ जीना चाहिए. किसी तरह के तनाव से खुद को दूर रखना चाहिए. स्टडीज में ये सामने आया है कि तलाक, किसी अपने की मौत या नौकरी खोने आदि से लोगों पर असर होता है और अधिक सोचने से वह अल्जाइमर के मरीज हो रहे हैं. इतना ही नहीं महिलाओं में याददाश्त की कमी और अल्जाइमर्स रोग का जोखिम बढ़ जाता है.
कम सोना

अधिकतर ऐसा होता है कि कुछ लोगों को रात में नींद आने में समस्या हो जाती है, जिसका असर भी आपके दिमाग पर होता है. ऐसे में अगर आप मोबाइल पर बिजी रहते हैं तो इसको अपनों से बात करने में फन करने में यूज करें.
क्या होते हैं अल्जाइमर के संकेत

शोधकर्ताओं के अनुसार, अल्जाइमर की बीमारी में मस्तिष्क को जगाए रखने वाले हिस्से कमजोर हो जाते हैं. यही कारण है कि इंसान को भूलने की आदत हो जाती है जो अल्जाइमर का रूप ले लेती है. इस बीमारी से पीड़ित मरीज दिन में अत्यधिक झपकी लेने लगते हैं. इतना ही नहीं दिन में जगाए रखने वाले मस्तिष्क के हिस्से ताउ (Tau) नाम के प्रोटीन से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिसका भी अल्जाइमर की बीमारी में बड़ा रोल प्ले होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info