बार बार बीपी बढ़ने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 13:06

हाई ब्लड प्रेशर के कारण

अगर आपके मन में यह सवाल है कि ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है, तो बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के प्रकारों के आधार पर इसके कारणों को 2 भागों में विभाजित किया जा सकता है। नीचे हमने प्राइमरी हाइपरटेंशन और सेकंडरी हाइपरटेंशन के कारणों के बारे में विस्तार से बताया है:

प्राइमरी हाई ब्लड प्रेशर के कारण

प्राइमरी या एसेंशियल हाइपरटेंशन को विकसित होने में सालों लग जाते हैं। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

आनुवंशिक- जिन लोगों के परिवार में किसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रही हो या पेरेंट्स को हाई बीपी की परेशानी हो तो आपको भी हाई ब्लड प्रेशर होने का रिस्क हो सकता है।
आयु- वृद्ध वयस्कों (>60 वर्ष) को हाई बीपी होने का अधिक रिस्क हो सकता है।
मोटापा- अधिक वजन या ओबेसिटी हाई बीपी के जोखिम कारकों में से एक है।
कुछ स्वास्थ्य स्थितियां- डायबिटीज या किडनी डिसऑर्डर, जैसी क्रॉनिक कंडीशन हाई बीपी के रिस्क को बढ़ा सकती हैं।
जीवन शैली- गतिहीन जीवन शैली, अनहेल्दी खाने की आदतें और धूम्रपान या शराब के सेवन जैसी आदतें हाई बीपी का कारण बन सकती हैं।

सेकेंडरी हाई ब्लड प्रेशर के कारण

सेकंडरी हाइपरटेंशन के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिनमें शामिल है:

किडनी डिसऑर्डर (Kidney disorders) - अगर किसी को किडनी से संबंधित कोई समस्या लंबे समय से हो।
ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive sleep apnea) - नींद में सांस लेने में रूकावट होना।
थायरॉयड समस्याएं (Thyroid problems) - अगर थयरॉयड ग्लैंड पर्याप्त थयरॉयड हॉर्मोन रिलीज़ न कर सके या जरूरत से ज़्यादा थयरॉयड हॉर्मोन रिलीज़ करे, तो इन स्थितियों में भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।
जन्मजात हृदय दोष (Congenital heart defects) - इसमें जन्‍म लेने के बाद हृदय में असामान्‍यता देखी जाती है। यही आगे चलकर सेकंडरी हाइपरटेंशन का कारण बन सकता है।
अधिवृक्क ग्रंथि ट्यूमर(Adrenal gland tumors) - एड्रेनल ट्यूमर (Adrenal tumors) तब होता है, जब एड्रेनल ग्रंथि में कोशिकाएं कुछ शक्तिशाली हॉर्मोन्स की अधिकता का कारण बनती हैं। वहीं, एड्रेनल ट्यूमर हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।
दवाइयां - कुछ दवाइयां जैसे बर्थ कण्ट्रोल की गोलियाँ, डिकंजेस्टेंट्स (Decongestants: दवाई जो बंद नाक को खोलने में राहत प्रदान कर सकती है) और ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info