बाथरूम करते समय ब्लड क्यों आता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 14:07

पेशाब में आता है खून, तो हो सकती हैं ये बड़ी परेशानियां

किडनी में जख्म की वजह से भी पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है.
इंसान का मूत्र भी उसके सेहत के कई राज खोलता है. मूत्र के रंग से भी कई बीमारियों का पता चलता है. कई बार लोगों को मूत्र के साथ खून भी आता है. मर्दों में ये समस्या बेहद कॉमन है. अक्सर लोग इसपर ध्यान नहीं देते लेकिन ऐसा करना आपको महंगा पड़ सकता है. मेडिकल साइंस में इस लक्षण और बीमारी को हेमटुरीअ का नाम दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों पुरुषों को होती है ये परेशानी और क्या है इसकी वजह...
पेशाब में खून आने की वजह मूत्र मार्ग में संक्रमण (इन्फेक्शन) भी हो सकता है. इसे यूरिनरी ट्रेक इंफेक्शन यानी की यूटीआई कहा जाता है. गंदे टॉयलेट के इस्तेमाल से बैक्टीरिया यूरिन ट्रेक को इन्फेक्टेड कर देता है. पेशाब यूरेथरा ट्यूब के जरिए ब्लैडर होने हुए बाहर निकलती है, आइए जानते हैं UTI के लक्षण:

अगर आपको सामान्य से ज्यादा पेशाब लगती है और आप थोड़ी थोड़ी देर पर यूरिन के लिए जाते हैं तो आपको UTI की समस्या होने की पूरी संभावना है. अगर यूरिन पास करते वक्त आपको प्राइवेट पार्ट के पास दर्द और जलन होता है तो ये भी UTI का ही एक लक्षण है.

इसके साथ ही UTI के अन्य लक्षण है कमर में दर्द बने रहना और यूरिन में तेज गंध होना. इस स्थिति में यदि आपको टेक बुखार के साथ उल्टी और कमर में दर्द की समस्या है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें. आपको UTI की समस्या हो सकती है.

कई बार गुर्दे और मूत्राशय की पथरी के कारण भी यूरिन में ब्लड आता है. कमर के निचले भाग में दर्द रहना, पेट में दर्द, पेशाब में तेज महक इसके लक्षण हैं. अगर आपके साथ ऐसा होता है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें.

किडनी में जख्म की वजह से भी पेशाब में खून आने की समस्या हो सकती है. अगर सही समय पर डॉक्टर से संपर्क नहीं किया तो मरीज की किडनी तक फेल हो सकती है और कई बार तो रोगी अंधा और बहरा भी हो सकता है. इसके लक्षण है मूत्र मार्ग में तेज दर्द के पेशाब और खून आना. इसके सांस लेने में भी दिक्कत होती है और चेहरे पर जकड़न जैसा महसूस होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info