बहुत ज्यादा चिंता हो तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 10:18

तनाव-चिंता दूर करने के लिए 4 घरेलू उपाय :-

वर्तमान में जिएं

बड़ी संख्या में लोगों को एंग्जाइटी इसलिए होती है क्योंकि वे भविष्य के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचते हैं। अगर एंग्जाइटी को दूर रखना है तो सबसे पहले वर्तमान के बारे में सोचें। रोज खुद से जानने का प्रयास करें कि वाकई आपको खुद से अभी से इस विषय में कुछ करने की जरूरत है। ऐसा करने से आप पाएंगे कि धीरे-धीरे सारी गैरजरूरी चिंताएं मिट जाएगी और आप बेहतर महसूस करने लगेंगे।

खुद पर विश्वास रखें

कई बार अचानक से बहुत ज्यादा घबराहट होने लगती है। ऐसी स्थिति में खुद पर विश्वास रखें, अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करें। खुद को बार-बार यकीन दिलाइए कि ये बेचैनी और घबराहट थोड़ी ही देर के लिए है। जल्द ही सब अच्छा हो जाएगा और आप पहले से अधिक स्वस्थ हो जाएंगे।

ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें

तनाव दूर करे के लिए ब्रीथिंग करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इस दौरान आप पेट को बाहर करते हुए सांस लें, थोड़ी देर रूकें और फिर पेट को अंदर करते हुए अपनी श्वास को छोड़ें। जबतक ठीक न लगने लगे तब तक इसे करते रहें। ब्रीथिंग करते वक्त दिमाग को अच्छे विचारों की तरफ केंद्रित करने का प्रयास करें।

हाथों- ऊंगलियों की एक्सरसाइज करें

बेचैनी होने पर अपने आस-पास देखिए। उन चीजों का नाम लें जिन्हें आप सुन रहे हों। इसके बाद हाथों, ऊंगलियों और टखने को हिलाइए। तनाव के वक्त व्यक्ति न जाने क्या-क्या सोचता है, ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप ये सारी चीजें करके देख लें। आपका मन शांत हो जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info