बहुत ज्यादा नींद आने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 15:46

ज्यादा नींद आने के कारण – Causes of Oversleeping in Hindi

हाइपरसोमनिया यानी ज्यादा नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से मुख्य इस प्रकार हैं (4):

रात के समय पर्याप्त नींद न लेना: नाइट शिफ्ट में काम करना, देर रात तक टीवी देखना या पढ़ना आदि के कारण हाइपरसोमनिया की परेशानी हो सकती है।
मौसम के कारण: सर्दी के मौसम में ठंड लगने के कारण रात को नींद बार-बार टूट सकती है। इसी तरह गर्मी के मौसम में भी हो सकता है। रात को सोते समय गहरी नींद न आने के कारण दिन में नींद आने की समस्या हो सकती है।
चिंता या तनाव: कुछ लोगों को तनाव के कारण रात को ठीक से नींद नहीं आती है। इस वजह से दिन के समय ज्यादा नींद आने की परेशानी हो सकती है। बता दें कि स्वस्थ नींद के लिए रात की नींद बेहद आवश्यक है।
दवाओं का सेवन: एलर्जी व नींद की दवा लेने से स्लीप पैटर्न प्रभावित हो सकता है। दवाओं का सेवन भी नींद ज्यादा आने का एक कारण हो सकता है।
अल्कोहल का सेवन: ज्यादा नींद आने का एक कारण शराब का सेवन भी हो सकता है।
कैफीन युक्त ड्रिंक्स: जो लोग चाय या कॉफी का सेवन करते हैं उनकी स्लीप साइकिल प्रभावित हो सकती है। इससे भी ज्यादा नींद आने की दिक्कत हो सकती है।
किसी गंभीर बीमारी का होना: हाइपोथायराइड, एसोफेगल रिफ्लक्स, नॉकटर्नल अस्थमा आदि हाइपरसोमनिया के जोखिम कारक हो सकते हैं।
स्लीप डिसऑर्डर: स्लीप एपनिया, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम, नींद में चलना, तनाव आदि नींद को खराब करने के साथ इस स्थिति का कारण बन सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info