बढ़ी हुई तोंद को कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:17

जानिए Belly Fat कम करने के 5 आसान टिप्स :-

1. गर्म पानी पिएं

सर्दी के मौसम में गर्म पानी पीने की आदत डालें. ये न केवल आपको सर्दी जुकाम जैसी परेशानियों से बचाएगा, बल्‍क‍ि आपकी चर्बी भी कम करेगा. सुबह दूध वाली चाय की जगह गर्म उबला हुआ पानी पीएं. इससे आपका पाचन तंत्र भी ठीक रहेगा. गर्म पानी आपके शरीर पर दो सप्‍ताह के भीतर असर दिखाना शुरू कर देगा.

2. नमक-चीनी का सेवन कम करें

चीनी से बनी चीजें खाने से मोटापा बढता है और नमक में भी सोडियम होता है, जो मोटापे की वजह बन सकता है. कई अध्‍ययन रिपोर्ट में यह दोवा किया गया है कि चीनी युक्‍त खाद्य पदार्थों के अलावा, अत्‍यधिक नमक का सेवन भी मोटापे का कारण बनता है.

3. जल्दी-जल्दी खाने की आदत छोड़ें

खासकर सर्द‍ियों में बार-बार कुछ खाने का मन होता है. लेकिन जरूरी नहीं कि ऐसा भूख लगने पर ही हो. कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर भी ऐसा महसूस होता है. इसलिये जब भी कुछ खाने का मन हो, पानी पी लें. पानी पीने के बाद भी अगर आपको भूख महसूस हो रही है तो खाएं.

4. फाइबर युक्‍त डाइट खाएं

खाने में फाइबर आपके पाचन को ठीक रखता है, जिसकी वजह से मोटापा नहीं बढता और एसिड‍िटी पर भी कंट्रोल रहता है. इसलिये खाने में सीरियल फूड्स को शामिल जरूर करें. बिस्‍क‍िट और मैदा से बनी चीजों से दूरी बना लें. क्‍योंकि इससे भी मोटापा बढता है.

5. एक्सरसाइज करें

सबसे आखिरी में, मगर सबसे महत्‍वपूर्ण है कि आप नियमित रूप से व्‍यायाम करें. बेली फैट कम करने के लिये व्‍यायाम जरूरी है. ऐसे एक्‍सर्साइज का चुनाव करें जो आपकी कमर और बेली पर फोकस्‍ड हो.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info