फेफड़ों को साफ और स्वस्थ कैसे रखें?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 13:11

लंग्स को हेल्दी कैसे रखें : लंबे समय तक फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके

Lungs Health in Hindi: अगर आप अपने फेफड़ों को किसी गंभीर बीमारी से बचाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ तरीकों को अपनाना जरूरी है.
Lungs Health in Hindi: जिस प्रकार व्यक्ति अपने बाहरी अंगों की सेहत का ख्याल रखता है उसी प्रकार जरूरी है कि वह अपने भीतर अंगों का भी ख्याल रखे. आज हम बात कर रहे हैं फेफड़ों की. फेफड़ों का ख्याल रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी होती है. ऐसे में यदि आप लंबे समय तक फेफड़ों को बचाना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर आप ऐसा कर सकते हैं. आज का हमारा लेख उन्हीं तरीकों पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप फेफड़ों को कैसे गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

फेफड़ों का ऐसे रखें ख्याल
यदि आस-पास हरियाली हो तो ऐसा करना फेफड़ों के लिए अच्छा माना जाता है. क्योंकि पौधे ऑक्सीजन को बरकरार रखने में आप के काम आते हैं. साथ ही विषाक्त पदार्थों को दूर करने में भी सहयोगी होते हैं. ऐसे में आप अपने आसपास हरियाली बनाए रखें.
नियमित रूप से व्यायाम करना भी बेहद जरूरी होता है. व्यायाम करने से न केवल सांस प्रणाली मजबूत होती है बल्कि इससे लंग्स पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है. आप उदाहरण के तौर पर नियमित रूप से अनलोम विलोम कर सकते हैं. यह लंग्स के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है.
एक्सरसाइज के साथ-साथ व्यक्ति को अपने खाने का ख्याल रखना भी जरूरी होता है. ऐसे में वह अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ें जिसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हों. ये फूड, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं.
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी का सेवन नहीं करना चाहिए. आमतौर पर व्यक्ति को 8 से 11 गिलास पानी का सेवन करना चाहिए. ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है.
व्यक्ति को धूम्रपान का सेवन करने से बचना चाहिए. धूम्रपान, तंबाकू आदि के सेवन से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info