फ्रिज का ठंडा पानी पीने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 15:20

फ्र‍ि‍ज का पानी पीने के 5 नुकसान, जान लीजिए...
गर्मी के दिनों में सामान्यत: ठंडा पानी पीने से ही प्यास बुझती है, और ठंडा पानी मन को भाता भी बहुत है। यही कारण है कि कई लोग फ्रिज का एकदम ठंडा या चिल्ड वॉटर पीना पसंद करते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि फ्रिज का पानी पीने से ये 5 गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं, जो आपको जरूर जानना चाहिए -
ठंडाई के 5 बेहतरीन फायदे, जरूर जानिए

1 फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इसका एक बड़ा कारण यह है कि फ्रिज में पानी कृत्रिम तरीके से सामान्य से अत्यधिक कम तापमान पर होता है, जो नुकसानदायक है।



2 फ्रिज का एकदम ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है जिससे वह अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती। परिणामस्वरूप सुबह ठीक से पेट साफ नहीं हो पाता, और मल पेट में ही रह सड़ता है।
कहीं आपको तो नहीं, 'काउच पोटेटो' सिंड्रोम, जानिए 5 नुकसान

3 इस पानी को पीने से लंबे समय का कब्ज हो सकता है, जिससे आपका पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है और कई अन्य बीमारियां जन्म ले लेती हैं। आयुर्वेद में कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा गया है।

4 अत्यधिक ठंडा पानी पीने से शरीर की कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत पर सीधा पड़ता है। यह आपकी ध़ड़कनों को कम भी कर सकता है।

5 फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावना अधिक होती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स गले, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग होना बेहद आम बात है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info