फ्रिज में रखा हुआ खाना कितने दिन तक खा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 09:35

गर्मी आते ही फ्रिज की हालत बुरी हो जाती है। जो भी खाना बचा तो फटाफट इस डर से फ्रिज में रख दिया जाता है कि गर्मी में खराब न हो जाए। जिस घर में ज्यादातर लोग कामकाजी हैं, वहां की स्थिति तो और बुरी होती है। गूंथा हुआ आटा, उबली दाल, कटी सब्जियां, फल और मछली, बटर और न जाने क्या-क्या। सब स्टॉक करके रखते हैं, ताकि काम से लौटते ही खाना बनाने में आसानी हो।

समय की बचत के लिए तो यह सब करना सॉल्यूशन लगता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि फ्रिज के अंदर खाना रखने की भी एक लिमिटेशन होती है। तो चलिए जरूरत की खबर में फ्रिज में खाने को सही तरीके से रखने के बारे में जानते हैं...

सबसे पहले समझते हैं कि फ्रिज में खाना खराब क्यों नहीं होता?
बाहर के तापमान से फ्रिज का तापमान कम होता है। ऐसे में जो बैक्टीरिया बाहर के ज्यादा तापमान में पनपकर खाने को खराब कर देते हैं, वही फ्रिज के अंदर के कम तापमान में पनप नहीं पाते हैं। इसी वजह से फ्रिज में रखा खाना एक निश्चित समय तक सुरक्षित बना रहता है।

एक तय समय के बाद खाना हो सकता है खराब
जो लोग जानबूझकर खाना ज्यादा बनाकर फ्रिज में रखते हैं, उन्हें सबसे पहले यह वहम निकाल देना चाहिए कि फ्रिज में खाना खराब नहीं होता। ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जो एक तय समय के बाद फ्रिज में ही खराब हो जाते हैं।

इसी तरह यह भी याद रखें कि फ्रिज की जिस रैक पर पका हुआ सामान रख रहे हैं उस पर कच्चा सामान न रखें। ऐसा करने से फ्रिज के अंदर बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इसलिए दोनों को अलग-अलग रैक पर रखें। इससे कच्चे खाने का बैक्टीरिया पके हुए खाने में जाकर उसे खराब नहीं करेगा। पके खाने को स्टील के टिफिन में रखना सबसे सेफ है।

दरअसल रेफ्रिजरेटर का जो तापमान होता है, उसको अलग-अलग हिस्सों के हिसाब से बांटा गया होता है। आमतौर के फ्रिज में फ्रीजर के नीचे वाला सेल्फ बाकियों की तुलना में ज्यादा ठंडा होता है। रेफ्रिजरेटिंग चेंबर का एवरेज टेंपरेचर +3 डिग्री से +6 डिग्री तक होता है। खाने की सुरक्षा टेंपरेचर पर डिपेंड करती है, इसलिए सामान के हिसाब से टेंपरेचर रखना चाहिए।

बार-बार आटा गूंथना झंझट लगता तो यह पढ़ें
ज्यादातर लोग आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं। यह सोचकर कि जब जरूरत होगी फटाफट रोटी बन जाएगी। यह तरीका गलत है। जब हम आटे में पानी मिलाते हैं तब उसके अंदर केमिकल बदलाव होता है। इसलिए आटे को गूंथते ही फौरन रोटी बना लेनी चाहिए। जब हम इस आटे को फ्रिज में रखते हैं, तब उसमें मौजूद रे (किरण) आटे में चली जाती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। फ्रिज में रखा आटा काला हो जाता है और उसकी रोटी कड़क बनती है, जिसे पचाना आसान नहीं होता।

नाश्ते के सामान को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं?
दूध : इसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपता है। इसलिए ज्यादा दिन तक इसे फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। डिब्बा बंद दूध (टेट्रा पैक) पर एक्सपायरी डेट होती है, उसे चेक करते रहें। अगर टेट्रा पैक काे खोल दिया है तो उसका तुंरत इस्तेमाल करें।

मक्खन : मक्खन को 15 दिन से ज्यादा फ्रिज में नहीं रखें। इसे फ्रिज में रखने के लिए प्लास्टिक में अच्छी तरह से पैक करें। खाने के 15 मिनट पहले इसे फ्रिज से निकालें।

मेयोनीज : इसमें सिरका, तेल, चीनी और बहुत-सी चीजें मिली होती हैं। इसका इस्तेमाल कर फौरन फ्रिज में रखें। अगर आठ घंटे तक फ्रिज से बाहर है तो इसे दोबारा अंदर रखना सेफ नहीं है।

ब्रेड : इसे कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। यह सूख जाता है और इसके स्वाद को खराब कर देता है। इसे चार दिन के अंदर खत्म कर देना चाहिए।

जूस : टेट्रा पैक वाला जूस एक्सपायरी डेट को चेक करके ही पिएं। अगर पैकेट खोल दिया है तो उसे 6 दिन के अंदर खत्म करें।

बेसिक सब्जियों को भूल से न रखें फ्रिज में
आलू : फ्रिज के टेंपरेचर से आलू में मौजूद स्टार्च ब्रेक हो जाता है। इससे आलू मीठा हो जाता है। फूड स्टैंडर्ड एजेंसी के अनुसार, आलू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे गलती से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसे आलू को पकाने पर एक्रायलामाइट नाम का हानिकारक केमिकल रिलीज होता है। यह हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।

टमाटर : टमाटर की बाहरी स्किन फ्रिज में रखने से खराब हो जाती है। इससे इसके स्वाद पर असर पड़ता है। इसलिए ज्यादा टमाटर नहीं खरीदना चाहिए। अगर टमाटर ज्यादा पक गया है तो इसे फ्रिज में दो दिन के लिए रख सकते हैं। टमाटर को स्टोर करने के लिए उसे कागज के बैग में रखें।

प्याज : प्याज न तो फ्रिज में रखना चाहिए न ही प्लास्टिक बैग में। फ्रिज में रखने से प्याज मुलायम और बेकार हो जाती है। इसे धूप से बचाकर सामान्य टेंपरेचर वाली जगह पर रखना चाहिए।

पका हुआ खाना आराम से दो दिन चल जाएगा, इस सोच को बदलना होगा

चावल : पके हुए चावल दो दिन के अंदर खा लेने चाहिए। खाने से पहले इसे कुछ देर के लिए नॉर्मल टेंपरेचर पर रखना चाहिए। उसके बाद गर्म कर खाना चाहिए।

रोटी : रोटी का एक रूल है। इसे बनाने के बाद 8 से 12 घंटे के अंदर खानी चाहिए। रोटी को फ्रिज में रखकर खाने से बचना चाहिए। अगर ज्यादा बन गई हैं, बच गई हैं, तो इसे फ्रिज में रख सकते हैं, लेकिन इसे भी 8 घंटे के अंदर खा लें। ज्यादा दिन तक फ्रिज में रोटी रखकर खाने से पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

दाल : दाल की पौष्टिकता बनाए रखने के लिए इसे ताजा बनाकर खाना चाहिए। अगर दाल बच जाती है तो फ्रिज में रखें, लेकिन इसे दूसरे दिन ही खा लें। ऐसा नहीं करने से पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कटे हुए फल : कटे हुए फल को फ्रिज में रखना ही नहीं चाहिए। यह आपकी सेहत को खराब कर सकता है। आमतौर पर भी कटे फल बहुत देर तक रखकर नहीं खाना चाहिए। फल जब भी खाना हो उसे उसी वक्त काटें।

चलते-चलते काम की 5 बातें

गर्म खाना फ्रिज में न रखें।
खुले कैन को फ्रिज में न रखें।
फ्रिज की सफाई समय-समय पर करें।
फ्रिज का डोर सही तरह से बंद करें।
आमतौर पर रेफ्रिजरेटर में बहुत सारा खाना या सामान एकसाथ रखते वक्त डोर लंबे समय तक खुला रहता है। ऐसे में फ्रिज का टेंपरेचर मिनिमम कर खाना या सामान उसमें रखें। जब सामान पूरा रख दें उसके बाद टेंपरेचर नॉर्मल कर दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info