फंगल इन्फेक्शन का कारण क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:47

फंगल इन्फेक्शन क्या है

फंगल इन्फेक्शन एक प्रकार का संक्रमण है, जो तब होता है जब शरीर के किसी भाग पर फंगस आक्रमण करता है। यह संक्रमण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर कर सकता है (1)। फंगल इन्फेक्शन एक छोटे-से दाद से लेकर जानलेवा संक्रमण जितना बड़ा हो सकता है (2)। यह आपके शरीर पर, बालों में, नाखून पर, गुप्तागों, मुंह या गले पर कहीं भी हो सकता है (3)।
फंगल इन्फेक्शन के कारण और जोखिम कारक

अलग-अलग तरह से फंगल इन्फेक्शन के कारण भी अलग-अलग भी हो सकते हैं। इनमें कुछ कारण सामान्य भी हो सकते हैं। आइए, आपको इन कारणों से परिचित करवाते हैं।
1. नाखून फंगल इन्फेक्शन के कारण

कई बार नाखून में दरार होने की वजह से फंगस आपके नाखून में प्रवेश कर जाता है। इसकी वजह से संक्रमण हो सकता है। यह किसी को भी हो सकता है (4)। नीचे जानिए इसके होने के कुछ कारण –

नाखून में चोट या सर्जरी
मधुमेह
कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता
रक्त संचार की समस्या
एथलीट फुट (पैर में दाद)

2. फंगल स्किन इन्फेक्शन के कारण

फंगल स्किन इन्फेक्शन के कीटाणु अलग-अलग तरीकों से फैल सकते हैं। नीचे बताए गए बिंदु फंगल स्किन इन्फेक्शन का कारण हो सकते हैं (9) :

यह ऐसे सामान से फैल सकता है, जिसमें संक्रमित व्यक्ति के अवशेष हों, जैसे कंघा, बिना धुले कपड़े आदि।
फंगस से प्रभावित पालतू जानवर जैसे कुत्ता, बिल्ली, गाय, बकरी, घोड़े या सूअर के संपर्क में आने से भी ऐसा हो सकता है।
जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है, उनसे भी यह फंगल संक्रमण फैल सकता है।

3. यीस्ट इन्फेक्शन के कारण

एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 70 प्रतिशत महिलाओं को अपने जीवन काल में कम से कम एक बार तो यह संक्रमण होता ही है (10)। यहां हम बता दें कि यीस्ट हर महिला के शरीर में होता है। जब इसके स्तर असंतुलित होता है, तो यह इंफेक्शन का रूप ले सकता है। नीचे बताए गए बिंदु इसके कारण हो सकते हैं (11) :

एंटीबायोटिक का उपयोग
मौखिक गर्भनिरोधक का उपयोग
मधुमेह
गर्भावस्था
मासिक धर्म चक्र में परिवर्तन
सामान्य बीमारियां, जैसे आयरन की कमी और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता
एक्जिमा

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info