फाइलेरिया रोग कितने प्रकार का होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 16:03

फाइलेरिया रोग तीन प्रकार का होता है, जिन्हें निचे संक्षिप्त में वर्णित किया गया है :-

लिम्फेटिक फाइलेरिया (Lymphatic Filariasis) : लिम्फेटिक फाइलेरिया, हाथी पाँव का सबसे आम प्रकार है। फाइलेरिया का यह प्रकार वुकेरेरिया बैन्क्रॉफ्टी (Wuchereria Bancrofti), ब्रुगिया मलाई (Brugia Malayi) और ब्रुगिया टीमोरि (Brugia Timori) परजीवियों की वजह से होता है। यह कीड़े लिम्फ नोड्स सहित लसीका प्रणाली (Lymphatic System) को प्रभावित करते हैं। लिम्फेटिक फाइलेरिया को एलीफेनटायसिस (Elephantiasis) के नाम से भी जाना जाता है।

सबक्यूटेनियस फायलेरियासिस (Subcutaneous Filariasis) : सबक्यूटेनियस फायलेरियासिस लोआ लोआ (eye worm), मैनसनैला स्ट्रेप्टोसेरका और ओन्कोसेरका वॉल्वुलस (Onchocerca Volvulus) नामक परजीवियों के कारण हो सकता है। फाइलेरिया का यह प्रकार मुख्य रूप से त्वचा की निचली परत को प्रभावित करता है।

सीरस कैविटी फाइलेरिया (Serous Cavity Filariasis) : सीरस कैविटी फाइलेरिया भी फाइलेरिया के प्रकार की श्रेणी में आता है जो कि सबसे दुर्लभ है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info