पीसीओएस के लक्षण क्या है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:14

पीसीओएस क्या होता है?

पीसीओएस या पीसीओडी (PCOS OR PCOD) का अर्थ ‘पॉली सिस्टिक ओवरी सिंड्रोम’ या ‘पॉली सिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर’ है। यह समस्या आमतौर पर महिलाओं के अंदर हॉर्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance) के कारण उत्पन्न हो जाती है। इसमें महिला के शरीर में मेल हार्मोन ‘एण्ड्रोजन’ (Male Hormone ‘androgen’) का लेवल बढ़ जाता है और अंडाशय पर एक से ज़्यादा सिस्ट होने लगते हैं।
पीसीओएस के लक्षण

सबसे पहला लक्षण है अनियमित मासिक धर्म
बढ़ता वजन इस समस्या को बुलावा दे सकता है
अनचाहे अंगों पर बालों का उगना जैसे ठोड़ी, चेहरे, छाती, पीठ, पेट आदि
बालों का झड़ना
त्वचा संबंधी कोई समस्या
व्यवहार या स्वभाव में बदलाव होना जैसे कि अचानक से उदास हो जाना, चिंता में डूबे रहना, चिड़चिड़ा महसूस करना आदि
बार-बार गर्भपात होना
गर्भधारण में समस्या
थकावट रहना
अंडाशय में सिस्ट
इंसुलिन प्रतिरोध
उच्च टेस्टोस्टेरोन स्तर
डिप्रेशन या एंग्जायटी

यदि इनमे से कोई भी कारक नज़र आता है तो तुरंत अपनी दिनचर्या में बदलाव लाए। साथ ही डॉक्टर से परामर्श लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info