पीली पेशाब आए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:12

सुबह पीला पेशाब आना: अगर आपको भी आता है पीला पेशाब तो हो जाएं सतर्क

अक्सर आपने देखा होगा कि सुबह उठकर लोगों को पीला पेशाब आता है. आखिर इसके पीछे क्या कारण है, इसके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है. जानते हैं पीला पेशाब आने के कारण
किसी व्यक्ति को पीला पेशाब तब आता है जब उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है. जी हां, यह समस्या डिहाइड्रेशन के लक्षणों में से एक है. लेकिन इससे अलग पीला पेशाब होने के पीछे कुछ और भी समस्याएं हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इसलिए के माध्यम से बताएंगे कि यदि आपको पीला पेशाब आए तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं. पढ़ते हैं आगे…

सुबह पीला पेशाब आने के कारण
जैसा कि हमने पहले भी बताया किसी व्यक्ति को पीला पेशाब तब आता है जब उसके शरीर में पानी की कमी हो जाती है.
जब किसी व्यक्ति को किडनी स्टोन यानी पथरी हो जाती है तब भी उसे सुबह उठकर पीला पेशाब आने की समस्या हो सकती है. ऐसे में पीले पेशाब के साथ दर्द और योनि में जलन भी हो सकती है.
गर्भवती महिलाओं को भी सुबह उठकर पीली पेशाब आने की समस्या हो सकती है.
जब किसी व्यक्ति को आंतो से संबंधित समस्या होती है तब भी उसे पीला पेशाब आ सकता है. ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है.
जब व्यक्ति कुछ ऐसी दवाइयों का सेवन करता है जो मूत्र पथ संक्रमण के इलाज में उपयोग की जाती है तब भी व्यक्ति के पेशाब का रंग बदल जाता है और सुबह उठकर अपना पेशाब पीला नजर आता है.

पीले पेशाब का उपचार
भरपूर मात्रा में पानी पीना.
विटामिन सी को अपनी डाइट में जोड़ना.
नींबू को अपनी डाइट में जोड़ना.
आंवले का सेवन करें.
दही का सेवन करें.
ग्रीन टी को अपनी डाइट में जोड़ें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info