पेट की सफाई के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 13:28

तुरंत पेट साफ करना है तो इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमा कर देखिए, जल्द ही दिखेगा असर :-

अंजीर का करें सेवन

अंजीर कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके लिए हल्के गर्म पानी में भीगे हुए अंजीर मिलाकर इसका सेवन करें। इससे तुरंत कब्ज से राहत मिलती है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये पेट को साफ करने में भी मदद करता है। इसके लिए बस आप आधे कप पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपका डाइजेशन दुरूस्त रहेगा।
सर्दियों में इस वक्त खा लें 2 उबला अंडा, इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ ही ये बीमारियां भी रहेंगी दूर

सौंफ और जीरा पाउडर 

सौंफ और जीरा पाउडर सेवन करने के कई फायदे हैं। इसका सेवन करने से पेट साफ न होने की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए पहले सौंफ और जीरा पाउडर को तवे पर भून लें। उसके बाद इसे पीसकर इसका पाउडर बना लें। अब रोजाना सुबह खालपी पेट इस मिश्रण का सेवन करें। इससे आपको राहत मिलेगी। 

मुलेठी का करें सेवन

मुलेठी पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। यह पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके लिए पहले आधा चम्मच मुलेठी पाउडर को गुड़ में मिला लें। अब इस मिश्रण को एक कप गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 

पानी 

शरीर में पानी की कमी होने की वजह से आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। ये कब्ज से छुटकारा पाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है।

अजवाइन 

अजवाइन का बीज पेट की समस्या के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह तुरंत पेट को साफ करने में मदद करता है। इसके लिए आप अजवाइन के बीज को भून लें। इसे खाना खाने के बाद भूनी अजवाइन को चबाएं। रोजाना इसका सेवन करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info