पेट की नसों में सूजन हो तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 12:00

पेट में सूजन होने पर पेट के ऊपरी हिस्से के बीच में दर्द होता है. अन्य लक्षणों में डकार और उबकाई, मतली और उल्टी, पेट भरा हुआ महसूस होना, पेट में उभार या फूला हुआ पेट है. इसके अलावा कुछ लोगों में पसीना आना, बेहोशी या सांस लेने में कठिनाई, तेज पेट दर्द, उल्टी में या मल में खून भी आता है. अगर गेस्ट्राइटिस के लक्षण एक या एक सप्ताह से ज्यादा दिन तक दिख रहे हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए. गेस्ट्राइटिस में वसा युक्त खाद्य पदार्थों, तले हुए खाद्य पदार्थों, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, मसालेदार भोजन, फलों के रस, अम्लीय खाद्य पदार्थ जैसे टमाटर, शराब, कॉफी से परहेज करना चाहिए. पेट में सूजन से परेशान होने पर कुछ घरेलू उपचार अपनाकर भी राहत पा सकते हैं.

दही

प्रतिदिन एक कप प्रोबायोटिक्स युक्त दही खाने से वह हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं जो कि पेट में सूजन का कारण बनते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दही में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो कि शरीर के बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं. साथ ही पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं.

अदरक

यूं तो अदरक को सीधा खा सकते हैं, लेकिन चाहें तो अदरक को पानी में उबाल कर इसका मिश्रण पी सकते हैं. रोजाना सुबह एक बार लेने पर पेट की सूजन कम या खत्म हो सकती है.

हल्दी

गेस्ट्राइटिस के इलाज का बेहतरीन विकल्प हल्दी है. इसमें करक्यूमिन नाम का पदार्थ होता है, जिसके कारण यह औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती है. एंटीवायरस, एंटीबैक्टीरियल और एंटी कैंसर गुण फायदा करते हैं. रोजाना एक कटोरी पानी में हल्दी और दही या केले को मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को नाश्ते में खाएं.

लौंग का तेल

इसका इस्तेमाल पेट के तनाव को कम करने में मदद करता है. इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. तेल में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो पेट की सूजन के लक्षण में आराम दिलाते हैं.

लहसुन

एक टुकड़ा लहसुन और आधा चम्मच पीनट बटर या एक खजूर लें. लहसुन को पीस लें और उसमें एक चम्मच पीनट बटर के साथ खाएं या लहसुन के पेस्ट को खजूर पर लगाकर खाएं. हालांकि, कच्चे लहसुन खाने से भी फायदा होगा.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info