पेट के लिए कौन सा फल अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:45

पेट से जुड़ी परेशानियों को बहुत जल्दी दूर करते हैं ये 5 फल

Fruits for Upset Stomach: फलों की मदद से पेट को दुरुस्त रखा जा सकता है। आइए जानते हैं पेट के लिए कौन सा फल अच्छा होता है?

Fruits for upset stomach : पेट से जुड़ी समस्याओं का असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। पेट की गड़बड़ी की वजह से दर्द, सूजन, मतली और उल्टी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में पेट को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आपने पेट और आंत को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हेल्दी आहार का चुनाव करें। कुछ ऐसे फ्रूट्स हैं, जिनकी मदद से पेट को दुरुस्त रखा जा सकता है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे हेल्दी फ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जो पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में असरदार हो सकते हैं।
पेट के लिए कौन सा फल अच्छा होता है?

पाचन या पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आप केला, सेब और आम जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-


सेब है फेट के लिए हेल्दी

सेब स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसका सेवन आप पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी कर सकते हैं। दरअसल, सेब में पेक्टिन फाइबर होता है, जो कब्ज और दस्त जैसी परेशानी को दूर करने में प्रभावी होता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी असरदार है।
खुबानी का करें सेवन

पाचन को स्वस्थ रखने के लिए खुबानी का भी सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन सी से भरपूर आहार होता है, जो इम्यून पावर को बूस्ट करने के साथ-साथ स्किन की समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके साथ ही खुबानी में फाइबर की उच्चा मात्रा होती है। इसके सेवन से पाचन शक्ति को मजबूत किया जा सकता है।
पेट को स्वस्थ रखने के लिए खाएं केला

पेट पाचन शक्ति को सुधारने में प्रभावी होता है। यह पेट में अल्सर, कब्ज, दस्त और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आप दस्त जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो केले का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट को काफी आराम मिलता है।
कीवी खाएं

कीवी पेट को स्वस्थ रखने के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। कीवी में एक्टिनिडिन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कीवी हमें करीब 20 प्रतिशत फाइबर प्रदान करते हैं। ये पाचन को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कोलन स्वास्थ्य के लिए भी प्रभावी है।
आम का करें सेवन

आम में कई तरह के हेल्दी एंजाइम होते हैं, जो प्रोटीन को तोड़ने में असरदार हैं। इसके सेवन से आप पाचन को दुरुस्त कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को मल के जरिए बाहर निकालने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप पाचन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से सीमित मात्रा में आम का सेवन कर सकते हैं।

पाचन या पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इन फलों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इससे आप पाचन संबंधी परेशानियों का पूर्णत: इलाज नहीं कर सकते हैं। इससे सिर्फ पाचन की परेशानियों को कम या बचाव किया जा सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info