पेट का फूलना कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:34

खाना खाते ही क्यों फूल जाता है पेट-

भोजन के साथ अधिक मात्रा में पानी पीने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है.
रात के समय बादी यानी वायु बढ़ाने वाली चीजें खाने से अगले दिन तक पेट फूलने और हेवीनेस की समस्या हो सकती है.
भोजन का पाचन जब सही तरह से नहीं होता है तो यह भोजन पाचन तंत्र के लिए एक बोझ की तरह हो जाता है. क्योंकि डायजेस्टिव सिस्टम स्लो है और पचान के लिए खाना
अधिक मात्रा में है तो पाचन तंत्र पर दबाव और अधिक बढ़ जाता है.
पाचन स्लो होने के कारण फूड डायजेशन के दौरान बनने वाली गैस और उत्सर्जित होने वाले अपशिष्ट पेट में ही भरे रह जाते हैं और इन्हें पास होने में समय लगता है, यह भी पेट में भारीपन का एक कारण होता है.

पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए क्या खाएं-

अब सवाल यह उठता है कि ऐसा क्या किया जाए कि पेट फूलने की समस्या से तुरंत छुटकारा मिल सके. तो आप यहां बताई गई चीजों का सेवन भोजन के तुरंत बाद करें...

एक चम्मच सौंफ और आधा चम्मच मिश्री
हरड़ की गोलियां खाएं. ये पाचन की प्रक्रिया को सहज बनाती है.
आधा चम्मच अजवाइन गुनगुने पानी के साथ खाएं.
5 से 6 पुदीना पत्तियां काले नमक के साथ चबाकर खाएं और बाद में गुनगुना पानी पी लें.
भोजन के बाद हरी इलायची को चबाकर खाएं. एक से आराम ना मिले तो इलायची एक साथ खाएं. लेकिन इससे ज्यादा इलायची एक साथ ना खाएं, नहीं तो अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info