पेट का फूलना कैसे ठीक होगा?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 15:12

गैस बनने और पेट फूलने की समस्या के लिए घरेलू उपाए

हल्का गर्म पानी पीएं
हल्का गर्म नींबू पानी
अजवाइन का सेवन करें
सौंफ का सेवन करें
दही का सेवन करें
केला का सेवन करें


पेट फूलने के घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies for Bloating)

आम तौर पर पेट फूलने की समस्या से निजात पाने के लिए सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को ही अपनाया जाता है। यहां हम पतंजली के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके सेवन से पेट फूलने की समस्या से जल्द आराम मिल सकता है।

नींबू पानी पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Lemonade Beneficial in Bloating)

नींबू पानी पेट की हर समस्या में वरदान है। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं तो रोज सुबह एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। आप चाहें तो ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं।

फाइबर का सेवन कम करना पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Less Intake of Fiber Beneficial in Bloating)

फाइबर आपके पाचन के लिए जरूरी है और फाइबरयुक्त आहार खाने से आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है। मगर जरूरत से ज्यादा फाइबर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा फाइबर खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है इसलिए फाइबर की मात्रा को कण्ट्रोल करें।

पर्याप्त पानी का सेवन पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (More Water Intake Beneficial for Bloating)

अगर आपको पेट फूलने की समस्या है तो आपको खूब पानी पीना चाहिए। आपको ऐसा लग सकता है कि पानी के कारण ही आपका पेट फूला हुआ है या भरा हुआ है मगर ऐसे समय में शरीर को पानी की जरूरत ज्यादा होती है इसलिए पानी जरूर पिएं।

जीरा नमक पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Cumin Salt Beneficial for Bloating)

आप किसी शीशी में जीरा पीसकर और उसमें काला नमक मिलाकर रख लें। जब भी खाना खायें उसे साथ रखें और खाना खत्म होने के बाद थोड़ा सा यह चूरन लेकर उसे एक घूंट पानी के साथ निगल जायें। खाना खाने के तुरन्त बाद पानी नहीं पीना चाहिए, इसलिए बस एक-दो घूंट पानी ही पियें।

बेकिंग सोडा पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Baking Soda Beneficial for Bloating)

गैस बनने पर पेट में जलन होना आम बात है। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा का सेवन किया जा सकता है। बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट भी कहा जाता है। यह एक प्रकार से एंटासिड की तरह काम करता है। इसके सेवन से पेट में एसिड का स्तर सामान्य हो सकता है।

एलोवेरा पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Aloe Vera Beneficial for Bloating)

पेट में गैस बनने के कारण होने वाली जलन को कम करने के लिए एलोवेरा जेल सबसे बेहतर उपाय है। एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की अंदरूनी परत में आई सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही यह अच्छा एंटीसेप्टिक एजेंट भी है, जिस कारण यह संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को मारने में सहायता कर पाता है। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गैस की दवा की जगह एक बार एलोवेरा को जरूर आजमा कर देख सकते हैं।

नारियल पानी पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Coconut Water Beneficial for Bloating)

नारियल पानी विभिन्न विटामिन्स व पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होता है, जो गैस के कारण पेट में आई सूजन को कम कर सकता है। गैस का दर्द होने पर गैस की दवा खाने की जगह इसका सेवन करें।

ग्रीन टी पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Green Tea Beneficial for Bloating)

ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सीधा पेट की अंदरूनी परत पर असर डालते हैं। इससे गैस की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस चाय को गैस की दवा के रूप में प्रतिदिन पीने से पुरानी से पुरानी गैस की समस्या दूर हो सकती है। इसलिए, गैस से होने वाले रोग से बचने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वैज्ञानिक तौर पर इस बात की भी पुष्टि की गई है कि ग्रीन टी पेट के कैंसर में भी कारगर साबित हो सकती है।

सेब का सिरका पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Apple Cider Vinegar Beneficial for Bloating)

पेट में एसिड का स्तर ज्यादा होने पर सेब के सिरके का सेवन किया जा सकता है। इसे पीने से एसिड का स्तर संतुलित हो जाता है। साथ ही यह पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टिरीया को नष्ट करने में मदद करने के साथ-साथ शहद का मिश्रण उस नुकसान को भी ठीक करता है।

अदरक पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Ginger Beneficial for Bloating)

अदरक एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे वर्षों से विभिन्न बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। पेट में गैस बनने पर भी इसका सेवन किया जा सकता है, जिसके सकारात्मक असर नजर आते हैं। अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक संक्रमण के कारण पेट में होने वाली सूजन को कम करने में सक्षम है। गैस से होने वाले रोग से बचाने में अदरक मदद करता है।

ओटमील पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Oatmeal Beneficial for Bloating)

ओटमील में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं, जिस कारण पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम करता है। जब पाचन तंत्र ठीक तरह से काम करता है, तो गैस की परेशानी धीरे-धीरे कम होने लगती है। साथ ही इसके सेवन से पेट की अंदरूनी परतें ठीक होने लगती हैं। ओटमील से गैस का इलाज किया जा सकता है।

नारियल तेल पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Coconut Oil Beneficial for Bloating)

नारियल तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से पेट की अंदरूनी परत पर गैस के ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। इसके अलावा नारियल तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो गैस के कारण पेट में आई सूजन को कम कर सकते हैं।

योगर्ट पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Yogurt Beneficial for Bloating)

गैस्ट्रिक अल्सर और हेलिकोबैक्टर पाइलोरी इंफेक्शन पेट में गैस बनने का मुख्य कारण है। वहीं, योगर्ट में प्रोबायोटिक गुण पाया जाता है। अभी तक हुए कई वैज्ञानिक शोधों में माना गया है कि गैस्ट्रिक अल्सर और हेलिकोबैक्टर पाइलोरी पर प्रोबायोटिक प्रभावी तरीके से काम करता है।

शहद पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Yogurt Beneficial for Bloating)

शहद में एंटीबैक्टिरियल गुण होते हैं, जिस कारण यह पेट में पनपने वाले हानिकारक जीवाणुओं से लड़ने में सक्षम है। साथ ही शहद में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो गैस के कारण नष्ट हुई पेट की परत को ठीक करने का काम करते हैं। पेट में गैस होने पर अगर घबराहट जैसा महसूस हो तो शहद का सेवन करने पर जल्दी आराम मिलता है।

गुड़ पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Jaggery Beneficial for Bloating)

गुड़ स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे गन्ने से बनाया जाता है और इसे एक प्रकार से अनरिफाइंड शुगर के रूप में भी जाना जाता है। इसमें मिनरल्स और विटामिन्स के साथ-साथ फाइबर के भी कुछ गुण पाए जाते हैं। वहीं, चीनी को रिफाइंड करके तैयार किया जाता है, जिस कारण इसमें विटामिन्स और मिनरल्स जैसे गुण नहीं होते। गुड़ खाने से पाचन तंत्र अच्छा होता है और गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

इसके अलावा, गुड़ खून को साफ करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। यही कारण है कि डॉक्टर भी चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। आप ऊपर बताई गई विधियों के अलावा गुड़ को लंच या डिनर के बाद भी खा सकते हैं।

जीरा पानी पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Jeera Pani Beneficial for Bloating)

जहां, जीरे के उपयोग से खाने का स्वाद बढ़ जाता है, वहीं आयुर्वेद में इसे गुणकारी औषधि माना गया है। सबसे ज्यादा इसकी खेती एशिया, अफ्रीका और यूरोप में होती है। जीरे में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण ही यह गैस व पेट की अन्य बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। साथ ही आपको बीमारी से उबरने में मदद करता है। जीरा से गैस का इलाज किया जा सकता है।

हल्दी पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Jeera Pani Beneficial for Bloating)

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो इसे एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण प्रदान करता है। हल्दी के सेवन से पेट में गैस के कारण हो रही जलन और सूजन को कम किया जा सकता है। कई क्लिनिकल टेस्ट में इस बात की पुष्टि भी की गई है कि हल्दी अपच व अल्सरेटिव कोलाइटिज (आंतों की एक बीमारी) की समस्या को ठीक कर सकती है।

बादाम दूध पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Almond Milk Beneficial for Bloating)

बादाम के दूध में लैक्टोज और कोलेस्ट्रोल नहीं होता। वहीं, बादाम का दूध विटामिन-ई का प्रमुख स्रोत होता है, जो प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसके अलावा, बादाम दूध में विटामिन-डी, ए, प्रोटीन, ओमेगा-6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे गुण भी पाए जाते हैं। साथ ही इसमें अन्य दूध के मुकाबले कैलोरी बेहद कम होती है।

अगर आप बिना शुगर के इसका सेवन कर रहे हैं तो इसमें करीब 30 कैलोरी होती है। बादाम का दूध गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी कई बीमारियों के लिए कारगर घरेलु उपाय है। शहद के साथ इसका सेवन करने से इसका गुण और बढ़ जाते हैं। पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय के रूप में बादाम दूध का सेवन किया जा सकता है।

आलू का रस पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Almond Milk Beneficial for Bloating)

आप इस जूस को हर दिन दो बार पी सकते हैं। आलू में मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और पोटैशियम होता है। वहीं, आलू के रस में एल्कलाइन सॉल्ट प्रमुख रूप से पाया जाता है। इसके सेवन से पेट में इकट्ठा हो चुके अधिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह पेट की सूजन को भी कम करने में सक्षम होता है।

मुलेठी पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Mulethi Beneficial for Bloating)

गले में खराश और खांसी-जुकाम से लेकर पेट की बीमारियों तक के लिए मुलेठी का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप मुलेठी के पाउडर को पानी में घोलकर पीते हैं तो यह पेट की परतों को हानिकारक बैक्टीरिया और गैस से होने वाले अल्सर से बचाता है। मुलेठी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होता है, जिस कारण यह पेट की सूजन को कम कर सकता है। पेट की गैस दूर करने के घरेलू उपाय के रूप में आप मुलेठी का सेवन कर सकते हैं।

काली मिर्च पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Black Pepper Beneficial for Bloating)

काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण पाए जाते हैं। इस कारण काली मिर्च हमारे पेट और आंतों में पाई जाने वाली म्यूकस झिल्ली को सुरक्षा प्रदान करती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर करती है। काली मिर्च, पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का निर्माण करती है, जिससे आंतें साफ हो जाती हैं।

हींग पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Asafoetida Beneficial for Bloating)


गैस बनने पर पेट फूलने लगता है, जिससे असहज स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में हींग का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। हींग में एंटीस्पास्मोटिक, एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो गैस और अपच से राहत दिलाते हैं।

रोजमेरी पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Rosemary Beneficial for Bloating)

रोजमेरी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। इस कारण से रोजमेरी गैस की समस्या से लड़ने में सक्षम है, साथ ही गैस के कारण होने वाले अल्सर को भी खत्म कर सकती है।
पोटाशियम से भरपूर खाना खाने से पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद (Potassium Beneficial for Bloating)

पोटेशियम शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूड निकालने में बहुत मदद करता है, इसलिए अपनी डाइट में केला, शकरकंद, पालक और पिस्ते को शामिल करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info