पेट और कमर की चर्बी कैसे कम करें?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:06

पेट और कमर पर जमी जरूरत से ज्यादा चर्बी चिंता का विषय है। यह न सिर्फ दिखने में खराब लगती है, बल्कि इसके कारण कई बीमारियां भी हो सकती हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख के जरिए हम जानेंगे कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं। इसके लिए, हम कारगर व्यायाम, योग व आहार के बारे में बताएंगे, जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन सभी चीजों का फायदा तभी है, जब इन्हें नियमित रूप से किया जाए। एक-दो दिन करके इसे छोड़ देने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है।
पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए व्यायाम

कुछ लोगों के पेट व कमर के आसपास चर्बी इतनी ज्यादा हो जाती है कि वो चाहकर भी अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते हैं। कई बार चर्बी की वजह से दूसरों के सामने उठते-बैठते हुए मन में हीनभावना आने लगती है, क्योंकि उनके पेट की चर्बी कपड़ों से साफ नजर आती है। इस तरह के लोग हमेशा इस सोच में डूबे रहते हैं कि पेट की चर्बी कैसे घटाएं। ऐसे में नियमित व्यायाम करना जरूरी है। यहां हम कमर और पेट कम करने की एक्सरसाइज बता रहे हैं। यह व्यायाम आपके सवाल कमर और पेट कम कैसे करें का जवाब है।
1. दौड़ना

शरीर को चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए रनिंग के फायदे हो सकते हैं। दरअसल, दौड़ लगाने से हृदय अच्छे से काम कर पाता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, जिससे धीरे-धीरे चर्बी कम हो सकती है। शुरुआत में कुछ मीटर ही दौड़ें और तेज की जगह धीरे-धीरे दौड़ें। जब शरीर इसका अभ्यस्त हो जाए, तो गति और समय दोनों में वृद्धि कर सकते हैं। इसी वजह से दौड़ना पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय में से एक है (10) (11)।
2. तैराकी

कमर और पेट कम करने के उपाय में तैराकी भी शामिल है। इससे शरीर में अतिरिक्त जमा वसा कम होने लगता है। तैराकी करने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि शरीर भी बेहतर शेप में आ सकता है। इसे हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं। अगर पहले कभी तैराकी नहीं की है, तो इसे किसी ट्रेनर की देखरेख में ही करना चाहिए (12)।
3. साइकिलिंग

पेट कम करने के लिए व्यायाम के रूप में साइकिलिंग भी की जा सकती है। इसे सबसे बेहतर व आसान कार्डियो एक्सरसाइज (हृदय के लिए) माना गया है। इससे पैरों, टांगों और जांघों की अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। साथ ही इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी व कैलोरी भी कम हो सकती है। इसी वजह से साइकिलिंग के फायदे में कमर की चर्बी कम करना भी शामिल हो सकता है (13)।
4. पैदल चलना

बढ़ा हुआ पेट कम करने के घरेलू उपाय में पैदल चलना भी शामिल है। जी हां, अगर कोई ऊपर दी गई तीनों गतिविधियों को नहीं करना चाहता, तो रोज सुबह-शाम आधा घंटा पैदल चल सकता है। इससे भी शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम हो सकती है। संभव हो, तो तेज कदमों से चलें। इसे बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय में सबसे आसान और सुरक्षित माना गया है (11) ।
5. वेट ट्रेनिंग

पेट की चर्बी कम करने के उपाय में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज भी शामिल है। भार उठाने वाले व्यायाम करने से न सिर्फ शरीर को आकर्षक शेप मिल सकती है, बल्कि शरीर का वसा भी कम हो सकता है। ध्यान रहे कि वेट ट्रेनिंग सिर्फ पेशेवर ट्रेनर की देखरेख में ही की जानी चाहिए (12) ।
6. सिट-अप (Sit ups)

कमर और पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज में सिट-अप भी शामिल है। इस आसान व्यायाम से न सिर्फ पेट की बल्कि शरीर के अन्य हिस्से का फैट भी कम हो सकता है। सुबह या शाम अपनी सहुलियत के हिसाब से यह एक्सरसाइज पांच से दस मिनट तक की जा सकती है (14)।
7. सीढ़ियां चढ़ना उतरना

बेली फैट कम करने के उपाय में सीढ़ियां चढ़ना और उतरना भी शामिल है। यह पेट कम करने के लिए व्यायाम से कम नहीं है। जी हां, सीढ़ियों को चढ़ने और उतरने से भी एक्स्ट्रा फैट को कम किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह-शाम करीब 10 मिनट घर की सीढ़ियां पर चढ़ना और उतरना शुरू किया जा सकता है। ऑफिस जाते-आते समय भी लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना भी कमर और पेट कम करने के उपाय में शामिल हो सकता है (13)। इसी वजह से इसे पेट की चर्बी कम करने की आसान एक्सरसाइज माना जाता है।
8. प्लैंक

पेट कम कैसे करें, इस सवाल का जवाब प्लैंक एक्सरसाइज भी हो सकती है। यह एक सरल व्यायाम है। इसे करने से चर्बी कम होने के साथ ही शरीर का संतुलन भी बेहतर हो सकता है। इसे करने के लिए पुशअप करने की अवस्था में आना होगा और फिर पूरे शरीर का भार भुजाओं पर डालते हुए शरीर को एक सीध में करना होगा। इस दौरान सिर्फ कोहनी और पंजा जमीन पर होने चाहिए और बाकी का शरीर हवा में। अब जितनी देर हो सके शरीर को इसी अवस्था में रोककर रखें (14)।
9. बेसिक क्रंच

एब्स बनाने और पेट कम करने की कसरत के रूप में क्रंच बेहद प्रचलित है। क्रंच करने का तरीका भी आसान है। इसी वजह से इसे पेट की चर्बी कम करने के उपाय में गिना जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल मैट पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें। अब अपनी कोहनियों को मोड़ते हुए गर्दन के पीछे रख लें। फिर सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं (14) ।
10. स्क्वाट (Squat)

अभी भी दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि आसानी से पेट कम कैसे करें, तो स्क्वाट बेहतरीन व्यायाम साबित हो सकता है। इसे करने के लिए सीधे जमीन पर खड़ा होना होगा। इसके बाद हाथों को आगे सीधा रखते हुए घुटनों को मोड़ लें। अब कुछ सेकंड ऐसे ही रहें और फिर प्रारंभिक अवस्था में वापस आ जाएं। यह फ्लैट पेट के लिए महिलाओं के व्यायाम के रूप में भी प्रचलित है (15)।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info