पेट खराब होने पर किस तरफ लेटना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:36

पेट खराब है तो ये चीजें खाएं, तुरंत मिलेगा आराम

लूज मोशन यानी पेट खराब होने की समस्या तो आपके साथ भी कभी न कभी जरूर हुई होगी. ऐसे में तुरंत दवा खाने की बजाए आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं जिनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है.

लूज मोशन जिसे दस्त भी कहते हैं और मेडिकल टर्म में डायरिया (Diarrhea), वह बच्चों से लेकर वयस्क और बुजुर्गों तक में होने वाली सबसे कॉमन समस्या है, जो आमतौर पर बहुत अधिक गंभीर बीमारी नहीं होती. ऐसा जरूरी नहीं कि ज्यादा खाने, बाहर का खाने या चटर-पटर खाने की वजह से ही पेट खराब होता है. कई बार बिना किसी कारण के भी पेट खराब हो जाता है. लूज मोशन (Loose Motion) जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इसमें दिनभर में कई बार पानी जैसा पतला मल त्याग होने लगता है. अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो डिहाइड्रेशन (Dehydration) यानी शरीर में पानी की कमी की भी समस्या हो सकती है. कई बार जब आंत में किसी तरह का इंफेक्शन हो जाता है तो इस वजह से भी लूज मोशन की समस्या होती है. अगर पेट खराब होने की समस्या बहुत अधिक गंभीर नहीं है तो आप घर पर ही कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर इसका इलाज कर सकते हैं.
इन वजहों से होता है पेट खराब

-बैक्टीरिया से दूषित हुए भोजन या पानी का सेवन करने से (Contaminated food and water)
-वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) जैसे- हेपेटाइटिस, नोरोवायरस या रोटावायरस की वजह से
-इरिटेबल बाउल सिंड्रोम बीमारी की वजह से
-कई बार किसी फूड आइटम से हुई एलर्जी (Allergy) के कारण
-फूड पॉयजनिंग
लूज मोशन के लिए घरेलू उपाय
1. दही खाएं- दही (Yogurt) में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया होता है जो हमारी आंत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. लूज मोशन का कारण बनने वाले बैड बैक्टीरिया से लड़कर लूज मोशन की समस्या दूर करने में मदद कर सकती है दही. जब तक पेट पूरी तरह से ठीक न हो जाए तब तक रोजाना 2 बार 1 कटोरी सादी दही खाएं. आप चाहें तो दही में चुटकी भर नमक या काली मिर्च मिला सकते हैं लेकिन और कुछ न मिलाएं. लूज मोशन ठीक करने का बेहतरीन उपाय है 1 कटोरी सादी दही. आप चाहें तो छाछ भी पी सकते हैं क्योंकि ये भी दही से ही बनता है.

2. नारियल पानी- नारियल पानी (Coconut Water) में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं. लूज मोशन होने पर शरीर से पानी के साथ ही जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकलने लगते हैं. ऐसे में नारियल पानी शरीर में फ्लूइड्स के बैलेंस को बनाए रखने में और खून के सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है. साथ ही नारियल पानी में विटामिन सी, एमिनो एसिड, मैग्नीशियम और कई एंजाइम्स भी होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं.

3. केला और आलू खाएं- केला (Banana) और आलू (Potato) जैसे फल और सब्जियां जिसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, उनका सेवन करें. साथ ही इनमें पेक्टिन नाम का पानी में घुलनशील फाइबर होता है जो आंत में अतिरिक्त पानी को सोखने में मदद करता है. साथ ही केले में बेहद अहम इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो लूज मोशन के साथ शरीर से बाहर निकले मिनरल्स के बैलेंस को वापस बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही आपके थके हुए शरीर को एनर्जी भी देता है केला. लूज मोशन होने पर आप हर 3-4 घंटे में 1 केला खा सकते हैं, आलू को उबालकर और उसमें चुटकी भर नमक या काली मिर्च डालकर खाएं.

4. जीरे का पानी- जीरे (Cumin Seeds) में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है जो आंत को नुकसान पहुंचा रहे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है और आंत को राहत देता है. साथ ही जीरा का पानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और तापमान को नॉर्मल करने में भी मदद करता है. केला, आलू और नारियल पानी की ही तरह जीरे में भी पोटैशियम होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है.

5. खट्टे फल- नींबू, मौसंबी, आंवला जैसे खट्टे फल भी शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिसकी वजह से आपको लूज मोशन की समस्या हुई है. आप चाहें तो दिनभर में कई बार इन फलों को खा सकते हैं. हालांकि सुबह खाली पेट या फिर रात के समय खट्टे फल न खाएं वरना पेट फूलने और पेट में इरिटेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. आंवले में चुटकी भर चीनी मिलाकर मिक्सी में पीस दें. यह ड्रिंक भी लूज मोशन के लिए एक अच्छा घरेलू नुस्खा है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info