पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 15:20

पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं? (Stomach Infection Diet Foods In Hindi)

Stomach-Infection-Diet

पेट में इन्फेक्शन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसके लिए आपका खानपान और आपकी जीवनशैली को प्रमुखता से जिम्मेदार माना जाता है। गोंडा जिला चिकित्सालय के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर के मुताबिक पेट में इन्फेक्शन होने पर आपको उल्टी, दस्त और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आपको खानपान का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थ जो पचने में बहुत समय लेते हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं माने जाते उनका सेवन पेट में इन्फेक्शन होने पर नहीं करना चाहिए। पेट में इन्फेक्शन होने पर सबसे अधिक अनुशंसित खाद्य पदार्थ बीआरएटी आहार के नाम से जाने जाते हैं। पेट में इन्फेक्शन पर आप इन चीजों का सेवन करें।

1. दही और छाछ का सेवन पेट में इन्फेक्शन होने पर बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। इसके आलावा दही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी बहुत उपयोगी होता है।

2. नारियल पानी का सेवन पेट में इन्फेक्शन पर बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स आपको दस्त और उल्टी की समस्या से बचाते हैं। शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के साथ पाचन तंत्र को सुधारने के लिए नारियल पानी पीने के फायदे बहुत हैं।

3. सूप का सेवन पेट में इन्फेक्शन की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। अधिक फायदे के लिए आप इसमें सौंफ, पुदीना और अदरक आदि मिला सकते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

4. पेट में इन्फेक्शन की समस्या में आपको प्रोटीन डाइट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए ध्यान रहे कि आप ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसके पाचन में अधिक समय लगता हो।

5. ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करें जो ताजी हों और आसानी से पेट में पच जाएं। इस दौरान आप केला, अंगूर, संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info