पेट में सूजन होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 11:13

होती है पेट में सूजन

पेट में हमला करने वाले बैक्टीरिया में हेलीकोबेक्टर पाइलोरी सामान्य है। दूषित पानी या दूषित खाना खाने से यह बैक्टीरिया हमला बोलता है। इसके अलावा अत्यधिक शराब पीने वालों में गेस्ट्राइटिस का जोखिम अधिक रहता है। इसके अलावा जो लोग तनाव में रहते हैं, उनमें गेस्ट्राइटिस की आशंका रहती है।

कई बार व्यक्ति को पेट फूला हुआ सा महसूस होता है और लोग इसे वजन बढ़ने की निशानी समझ लेते हैं. पेट का यह उभार या फूलना पेट की सूजन भी हो सकती है. पेट की सूजन को गेस्ट्राइटिस कहते हैं और इसके कई बार कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं. कुछ लोगों में जिनमें इसके लक्षण दिखाई देते हैं उनमें पेट के ऊपरी हिस्से में बेचैनी और दर्द एक आम लक्षण होते हैं. पेट में सूजन सामान्य रूप से पेट में अल्सर पैदा करने वाले बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण होता है. पेट की परत कमजोर होने पर पाचन रस सूजन बढ़ाने और नुकसान पहुंचाने लगते हैं जो कि गेस्ट्राइटिस का कारण बनते हैं. पेट की कमजोर और पतली परत ही इसे बढ़ावा देती हैं. शराब का अत्यधिक सेवन, नॉनस्टेरॉयडल एंटी इन्फ्लामेटरी दवाओं और दर्द निवारक दवाओं का रोजाना सेवन, तंबाकू या धूम्रपान, तनाव आदि इसके जोखिम के कारक हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info