पेशाब रुकने का क्या कारण हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 09:50

रुक-रुक कर आ रहा पेशाब? हां, तो शरीर में 'घर' कर गई है ये बीमारियां, जानें क्यों आता है रुक-रुक कर पेशाब

बहुत से लोग अपने रोजमर्या के जीवन में पेशाब यानी की यूरिन से जुड़ी ढेर सारी समस्याओं से जूझते हैं। फिर चाहे वो पेशाब के रंग में बदलाव हो या फिर पेशाब से बदबू या पेशाब में जलन। ऐसी कई समस्याएं है, जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता लेकिन ये हमारी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। बहुत से लोग अंदाजा नहीं लगा पाते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है और गंभीर समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी है एक समस्या के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पेशाब रुक-रुक कर आता है और हमारी समस्या बढ़ा देता है। आइए जानते हैं कौन सी है ये बीमारी।
क्यों हो जाता है पेशाब का रंग गाढ़ा पीला

अगर आप हेल्दी हैं तो आपके पेशाब का रंगहल्का पीला होगा लेकिन अगर आप रोगी हैं तो फिर दवाओं के सेवन से पेशाब का रंग गहरा पीला या लाल हो सकता है। लेकिन आप कोई दवाई नहीं ले रहे हैं और उसके बाद भी रंग गहरा लाल और पीला है तो टेस्ट करवाएं क्योंकि ये शरीर में किसी न किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
इन कारणों से भी रंग हो जाता है पीला

1- पीलिया होने की वजह से पेशाब का रंग गहरा पीला हो सकता है।


2-मांसपेशियों को हुए नुकसान से भी पेशाब का रंग बदल सकता है।

3-यूरीन का कलर लाल होना मायोग्लोबिनयूरिया बीमारी होती है।
पेशाब रुक-रुक के आने के कारण

1-प्रोस्टेट थैली में समस्या हो जाने पर यूरीन की मात्रा कम हो जाती है।


2-यूरीन पास करते वक्त रुकावट महसूस होना।

3-यूरीन और किडनी इंफेक्शन।

4-डायबिटीज होने पर शुगर और कीटोंस की मात्रा बढ़ जाने से भी पेशाब रुक-रुक कर आता है।
कब कराना चाहिए यूरिन टेस्ट

1-पेशाब रुक-रुक कर आने की समस्या के निदान के लिए आप साधारण यूरिन टेस्टभी करा सकते हैं। इस टेस्ट में ये पता लगाया जा सकता है कि पेशाब का रंग लाल या फिर पीला क्यों आ रहा है। यह एक घातक स्थिति है, जो कैंसर और स्टोन का कारण बन सकती है।

2-बॉयो कैमिकल टैस्ट से कलर के साथ-साथ पीएच लेवल, एसिड का भी पता लगाया जा सकता है।
पेशाब संबंधी समस्याएं

1-पथरी के कारण पेशाब में क्रिस्टल निकलते हैं, जो इसकी गंभीरत को बढ़ाते हैं।

2-यूरिन के वक्त जलन, दर्द और फीवर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी हो सकता है।

3-यूरिन में रेड ब्लड सेल्स ब्लड लीक होने, ट्यूमर, ब्लड कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं। 40 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को खतरा रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info